एक्सप्लोरर

IOCL: क्या अब सस्ते में मिलेगा ईंधन? पेट्रोल-डीजल पर मिलेगी पूरे 6000 रुपये की सब्सिडी! जानें मामला

Petrol-Diesel Price: इंडियन ऑयल (Indian Oil Corporation) भी आपको क्या 6000 रुपये की सब्सिडी लेने का मौका दे रहा है...? क्या आपने भी ऐसी कोई पोस्ट देखी है.

Subsidy on Petrol-Diesel: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) और ईंधन की कीमतें इस समय आसमान पर हैं. वहीं, कीमतों के बढ़ने की वजह से ईंधन की छूट को लेकर कई तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil Corporation) भी आपको क्या 6000 रुपये की सब्सिडी लेने का मौका दे रहा है...? क्या आपने भी ऐसी कोई पोस्ट देखी है. आइए आपको बताते हैं कि क्या आपको सच में 6000 रुपये की सब्सिडी जीतने का मौका मिल रहा है. 

पीआईबी ने किया फैक्ट चेक
पीआईबी ने बताया है कि इंडियन ऑयल की वायरल पोस्ट में आपकी पर्सनल डिटेल्स मांगी जा रही है, जिसका पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है, जिसके बाद में इसकी सच्चाई का पता चला है. पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर पूरी जानकारी दी है. 

PIB ने किया ट्वीट
पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के नाम से एक लकी ड्रा सोशल मीडिया पर वायरल है और व्यक्तिगत विवरण मांगने के बाद ₹6,000 का ईंधन सब्सिडी उपहार जीतने का मौका दे रहा है.

  • पीआईबी ने फैक्ट चेक में बताया है कि यह लकी ड्रा पूरी तरह से फेक है.
  • यह एक तरह का स्कैम है इसका इंडियन ऑयल से कोई भी मतलब नहीं है. 

फेक वेबसाइट के झांसे में न आएं
आपको बता दें कभी भी इंडियन ऑयल, बैंक या फिर किसी भी सरकारी योजना के लिए इस तरह से आपकी पर्सनल डिटेल्स नहीं मांगी जाती है. इसके साथ ही आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी ऑफर या फिर स्कीम आपको ऑफिशियल वेबसाइट से ही देखना है. किसी भी तरह की अन्य फेक वेबसाइट के झांसे में आप न आएं. 

सभी लोग रहें अलर्ट
पीआईबी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के मैसेज से सभी लोग सावधान रहें. पीआईबी ने लोगों से ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करने को कहा. ऐसे मैसेज के बहकावे में आकर आप अपनी निजी जानकारी और पैसों को खतरे में डालते हैं.

जानें कैसे करा सकते हैं फैक्ट चेक?
अगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:
Bajaj Finserv Share Price: बजाज फिनसर्व के शेयरधारकों को मिलेगी बोनस शेयर की सौगात, 7 फीसदी चढ़ा शेयर

Zomato Share Crash: दो दिनों में 23% गिरा जोमैटो, फिर भी ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक शेयर दे सकता है 140% का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget