एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या साल में 40 से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर आपको सेविंग खाते पर देना होगा एक्स्ट्रा शुल्क? जानिए सच्चाई

Banking Rules Fact Check: पीआईबी (PIB Fact Check) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज का फैक्ट चेक किया है. इस फैक्ट चेक में पता चला है कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है.

Fact Check of Banking Rules: सोशल मीडिया (Social Media) आजकल जानकारी का एक बहुत बड़ा सोर्स बन चुका है. हमें किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करना पड़ता है. देश में बढ़ते डिजिटलाइजेशन (Digitalisation)  के इस दौर में कई तरह की भ्रामक जानकारी भी बहुत जल्दी वायरल हो जाती है. ऐसे में सभी जानकारी का फैक्ट चेक करना बहुत जरूरी है. आजकल सोशल मीडिया पर यह दावा बहुत तेजी से वायरल हो रहा है कि एसबीआई ने सेविंग बैंक अकाउंट (Saving Bank Account) और एटीएम में ट्रांजैक्शन लिमिट (ATM Transaction Limit) को तय कर दिया है.

क्या है सोशल मीडिया का दावा?
आजकल सोशल मीडिया पर बैंकिंग रूल्स (Banking Rules) के बदलाव के बारे में दावा किया जा रहा है. वायरल मैसेज में बताया गया है कि सेविंग बैंक अकाउंट पर अब ग्राहक एक साल में 40 ट्रांजैक्शन मुफ्त कर पाएंगे. इसके बाद 41वें ट्रांजैक्शन के लिए आपको 57.5 रुपये के हिसाब से शुल्क देना होगा. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि एक महीने में 4 बार से अधिक ट्रांजैक्शन करने पर आपको कुल 173 रुपये देने पड़ेंगे. अगर आपने भी सोशल मीडिया पर यह वायरल मैसेज देखा है तो हम आपको इस मैसेज की सच्चाई बता रहे हैं.

PIB ने किया फैक्ट चेक
आपको बता दें कि पीआईबी (PIB Fact Check) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज का फैक्ट चेक किया है. इस फैक्ट चेक में पता चला है कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों पर सेविंग खाते और एटीएम ट्रांजैक्शन की किसी तरह की लिमिट तय नहीं की है. इसके साथ ही चेक पेमेंट पर बदले गए नियम, विदेश पैसे भेजने के लिए बढ़े ट्रांजैक्शन फीस का दावा भी पूरी तरह से फर्जी है. इस तरह का कोई फैसला आरबीआई, सरकार या स्टेट बैंक द्वारा नहीं लिया गया है.

यहां जानें एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट
पीआईबी फैक्ट से यह पता चला है कि हर ग्राहक एक महीने में 5 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त में कर सकते हैं. इसके साथ ही एसबीआई के 6 मेट्रो शहर जैसे दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक दिन में 3 अन्य बैंक के एटीएम पर ट्रांजैक्शन मुफ्त है. इसके साथ ही सेविंग खाते में साल के 40 ट्रांजैक्शन की लिमिट बैंक ने तय नहीं की है. 

ये भी पढ़ें-

RBI Action on Bank: RBI ने इस को-ऑपरेटिव बैंक के लाइसेंस को किया कैंसिल! जानें ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?

PNB Alert: पीएनबी के कस्टमर के लिए काम की खबर! 31 अगस्त से पहले कराएं यह जरूरी काम, वरना नहीं कर पाएंगे ट्रांजेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget