एक्सप्लोरर

Phonepe UPI Service: Aadhaar बेस्ड UPI सर्विस देने वाला दुनिया का पहला प्लेटफॉर्म बना फोन-पे, जानिए क्या है तरीका

PhonePe एप का इस्तेमाल कर रहे है, तो अब आप सिर्फ आधार कार्ड होने पर UPI Payment कर सकते है.

Phonepe UPI Payment : अगर आप ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) के तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. वैसे तो ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कई तरह के मोबाइल एप (Mobile App) प्रयोग में लाये जा रहे है. आपको बता दे कि अगर आप फ़ोन-पे (PhonePe) एप का इस्तेमाल कर रहे है, तो अब आप सिर्फ आधार कार्ड (Aadhar Card) होने पर भी UPI Payment कर सकते है.

PhonePe लाया है नया फीचर 
मालूम हो कि PhonePe इंस्टेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म के मामले में काफी पॉपुलर है. कंपनी एक नया फीचर लेकर आई है. इससे आप सिर्फ आधार कार्ड OTP ऑथेंटिकेशन के जरिए UPI को एक्टिवेट कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि वो Aadhaar बेस्ड UPI सर्विस वाला दुनिया का पहला प्लेटफॉर्म है. 

नए यूजर्स की संख्या बढ़ी
PhonePe के हेड ऑफ पेमेंट दीप अग्रवाल (Deep Agarwal) का कहना है कि इससे UPI ऑनबोर्डिंग प्रोसेस काफी ज्यादा आसान बन जाएगा. वो ऐसा करने वाले पहले फिनटेक प्लेटफॉर्म बन गए हैं. अभी तक UPI सर्विस के इस्तेमाल के लिए Debit कार्ड की जरूरत होती थी. लेकिन Aadhaar बेस्ड अथेंटिकेशन के बाद Debit कार्ड का झंझट खत्म हो जाएगा. PhonePe कंपनी का दावा है कि Aadhaar बेस्ड UPI सर्विस के बाद ऑनलाइन पेमेंट करने वाले नए यूजर्स की संख्या में इजाफा होगा. भारत तेजी से डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ रहा है.

ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन

  • UPI रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस के दौरान UPI पिन के लिए Debit Card जरूरी होता है. लेकिन फोनपे की नई सर्विस के जरिए ई-केवाईसी (e-Kyc) अपडेट करना होगा. इसके लिए यूजर्स को फोनपे की ऑनबोर्डिंग के लिए आधार कार्ड वाला विकल्‍प सेलेक्ट करना होगा. 
  • इसके बाद फोन-पे पर आधार के आखिरी 6 डिजिट दर्ज करेंगे. फिर UIDAI से OTP रिसीव होगा. 
  • इसके बाद आपका बैंक अथेंटिकेशन प्रॉसेस (Bank Authentication Process) पूरा होगा. इसके बाद यूजर्स UPI पेमेंट के सभी सर्विस जैसे पेमेंट चेक और बैंक बैंलेंस चेक कर पाएंगे. 
  • इसमें UPI सर्विस के अलावा आप ये पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कितने बैंक अकाउंट से लिंक है. इसे आप ऑनलाइन पता लगा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • Check Your Aadhaar and Bank Account के लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा. 
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा. इसे भरना होगा. फिर आपके सामने लॉग-इन का ऑप्शन आएगा. 
  • इस पर क्लिक करना होगा. लॉग-इन करते ही आपके आधार से जुड़े सभी बैंक अकाउंट्स की डिटेल सामने आ जाएगी.

ये भी पढ़ें 

Reliance: मुकेश अंबानी की कंपनी बनाएगी देश का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क, जानिए क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अक्टूबर से यूपी में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, सरकार का बड़ा फैसला
15 अक्टूबर से यूपी में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, सरकार का बड़ा फैसला
बैंक हड़ताल की नई तारीख आई सामने, अब यूनियन ने दी अनिश्चितकालीन विरोध की चेतावनी
बैंक हड़ताल की नई तारीख आई सामने, अब यूनियन ने दी अनिश्चितकालीन विरोध की चेतावनी
शेयर बाजार में हाहाकार! खुलते ही 700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
शेयर बाजार में हाहाकार! खुलते ही 700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
दिल्ली में दिवाली पर शराब और बीयर होगी महंगी, बढ़ सकती है एक्साइज ड्यूटी
दिल्ली में दिवाली पर शराब और बीयर होगी महंगी, बढ़ सकती है एक्साइज ड्यूटी

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget