एक्सप्लोरर

Petrol Price: क्रूड हो रहा सस्ता फिर भी भारत में क्यों नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? कैसे घटेंगे रेट- यहां जानें

Petrol Price: ये तो सुनते हैं कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने के चलते देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड सस्ता हुआ तो देश में फ्यूल सस्ता क्यों नहीं है, इसका जवाब यहां है.

नई दिल्लीः देश में पेट्रोल के दाम अधिकांश राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर हैं और बीते दिनों में तो डीजल के दामों में भी ऐसा उछाल आया कि आम से लेकर खास तक सभी परेशान हो गए. पेट्रोल-डीजल को लेकर ये हमेशा सुना जाता है कि विदेशों में कच्चे तेल के दाम कम होंगे तभी देश में सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलने की राह खुलती है. हालांकि पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे हैं लेकिन फिर भी भारत में फ्यूल सस्ता नहीं हो रहा. यहां पर हम बताएंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है और आगे भी पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते होने के लिए कौनसी कंडीशन का पूरा होना जरूरी है. 

भारत में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
दरअसल देश में पिछले 25 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है हालांकि कच्चा तेल निर्यात करने वाले देशों से लगातार ब्रेंट क्रूड के सस्ते होने की खबर आ रही है. ऐसे में देश में ईंधन कब सस्ता होगा ये सवाल पूछा जा रहा है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, आज देश की राजधानी नई दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये पर है. 

कब और कैसे घटेंगे देश में फ्यूल के दाम
वैश्विक तौर पर अगर कच्चे तेल के दाम कुछ और दिन तक निचले स्तर पर बने रहते हैं तभी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आएंगी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि घरेलू स्तर पर खुदरा कीमतें 15 दिन के 'रोलिंग' ऐवरेज के बेस पर तय की जाती हैं. ऐसे में ग्लोबल स्तर पर कीमतों में लगातार गिरावट के बाद ही यहां दाम घटेंगे.

क्या चल रहे हैं क्रूड के दाम
ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें नवंबर में (25 नवंबर तक) मोटे तौर पर लगभग 80 से 82 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रही हैं. इसी बीते शुक्रवार को कच्चे तेल का दाम करीब चार डॉलर प्रति बैरल और कम हो गया. उसके बाद ब्रेंट फ्यूचर्स में बिकवाली से लंदन के ICE में इसकी कीमत छह डॉलर और घटकर 72.91 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई. हालांकि सूत्रों ने कहा कि यह कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोम की वजह से पैदा हुए डर की वजह से घटने का अनुमान है.

क्यों नहीं घटाए IOCL, BPCL और एचपीसीएल ने फिलहाल दाम
देश की सरकारी क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) रोजाना के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं. लेकिन यह संशोधन या बदलाव पिछले पखवाड़े में ऐवरेज बेंचमार्क इंटरनेशनल रेट के हिसाब से होता है. इसलिए आज रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले 15 दिन के औसत से तय हुई है. 

क्या है सूत्रों का कहना
एक और सूत्र के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक 'शुक्रवार को दरों में गिरावट से यह उम्मीद बन रही थी कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के दाम घटेंगे. लेकिन रिटेल प्राइस ऐसे तय नहीं होते है. चूंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें नवंबर के ज्यादातर दिनों में सीमित दायरे में रही हैं, ऐसे में शुक्रवार को आई गिरावट से ऐवरेज प्राइस पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

एक और सूत्र ने कहा कि 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब कीमतों में गिरावट कुछ और दिन बनी रहेगी, तभी यहां पेट्रोल और डीजल के दाम नीचे आएंगे'. हाल में अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया सहित भारत जैसे प्रमुख तेल की खपत वाले देशों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों को कम करने की संयुक्त कोशिशों के तहत अपने स्ट्रेटेजिक रिजर्व से कच्चे तेल को रिलीज करने का एलान किया था लेकिन इन घोषणाओं का भी अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है.

यह भी पढ़ें: 

Pm Kisan Scheme: खुशखबरी, पीएम किसान निधि को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब खाते में आ रहे 2000 रुपये?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget