एक्सप्लोरर

बीते दो साल में सबसे महंगा हो चुका है पेट्रोल, 84 रुपये लीटर के करीब पहुंचा, जेब पर पड़ रहा है भारी

देश में तेल कंपनियों ने 20 नवंबर से अभी तक 15 बार पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ाया है. पेट्रोल और डीजल के दाम अपने बीते 2 साल के सबसे ऊंचे स्तर 84 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं.

नई दिल्लीः भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम आम जन-जीवन पर गहरा असर दिखाते हैं. एक बार फिर लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम लोगों के लिए सरदर्द बने हुए हैं और लोगों की जेब को काफी हल्का कर रहे हैं. फिलहाल देश में तेल कंपनियों ने 20 नवंबर से अभी तक 15 बार पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ाया है. जिससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम अपने बीते 2 साल के सबसे ऊंचे स्तर के करीब पहुंच गए हैं.

18 दिन में 15 बार बढ़े दाम

देश में सरकारी तेल कंपनियों ने बीते 18 दिनों में 15 बार पेट्रोल और डीजल के दामों को बढ़ाया है. वहीं दिसंबर में  भी पिछले 7 दिनों में अभी तक लगातार 6 बार पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई है. सोमवार को लगातार छठवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 73.87 रुपए तक बढ़ गए हैं.

84 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल का दाम

बीते 7 दिसंबर को पेट्रोल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 33 पैसे और डीजल की कीमत 31 पैसे तक बढ़ा दी हैं. 20 नवंबर के बाद 15 वीं बार दाम बढ़ने के कारण पेट्रोल की कीमत 2.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3.41 रुपये तक बढ़ गई है. वहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम अपने बीते दो साल के सबसे ज्यादा महंगे दाम 84 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं.

कहां कितना हुआ पेट्रोल और डीजल का दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के बड़े राज्य दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 83.71 रुपये, कोलकाता में 85.19 रुपये, मुंबई में 90.34 रुपये और चेन्नई में 86.51 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं डीजल की कीमतें दिल्ली में 73.87 रुपये, कोलकाता में 77.44 रुपये, मुंबई में 80.51 रुपये और चेन्नई में 79.21 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस विधायक ने संबित पात्रा को भेजा कानूनी नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

किसानों के एक समूह ने मानी सरकार की बात, आंदोलन से पीछे हटने को हुए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget