एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Sale: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर, दिसंबर 2022 में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की खपत, जानिए कितनी हुई बिक्री

देशभर में दिसंबर 2022 में पेट्रोल की बिक्री 8.6 प्रतिशत बढ़कर 27.6 लाख टन हुई, जबकि डीजल की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 73 लाख टन हो गई है.

Petrol Diesel Sale December 2022 : देश में इकनॉमी के मोर्चे (Economy Sector) पर अच्छी खबर सामने आ रही है. इसके साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) में तेजी देखने को मिली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के कृषि क्षेत्र (Agricultural Sector) में खपत बढ़ने से देश में पेट्रोल और डीजल की मांग दिसंबर में (Petrol Diesel Sale December 2022) सालाना आधार काफी बढ़ गई है. पिछले साल के दिसंबर 2022 में पेट्रोल की बिक्री 8.6 प्रतिशत बढ़कर 27.6 लाख टन, जबकि 2021 में इसी महीने में 25.4 लाख टन खपत हुई थी.

कोरोना से पहले कैसे रहे आंकड़े

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 महामारी (Corona Pandemic) के चलते पिछले 2 साल से भारत काफी प्रभावित रहा है. इसके कारण दिसंबर 2020 की तुलना में बिक्री 13.3 प्रतिशत और महामारी से पहले यानी दिसंबर 2019 में 23.2 प्रतिशत अधिक रही है. वहीं, मासिक आधार पर बिक्री 3.7 प्रतिशत बढ़ी है. देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल (Diesel) की बिक्री पिछले महीने दिसंबर 2022 में 13 प्रतिशत बढ़कर 73 लाख टन हो गई. दिसंबर 2020 की तुलना में डीजल की खपत 14.8 प्रतिशत और 2019 की तुलना में 11.3 प्रतिशत अधिक थी.

फसल के लिए खरीददारी में हुआ सुधार 

मालूम हो कि पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में डीजल की बिक्री में 0.5 फीसदी की मामूली गिरावट आई है. जबकि पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की बिक्री जून के बाद से इस महीने सबसे ज्यादा रही है. कृषि क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ने से डीजल की मांग में इजाफा हुआ है. रबी फसल की बुवाई के साथ आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है. वाहन ईंधन की बिक्री जुलाई और अगस्त में मॉनसून रहने और कम मांग के कारण घटी थी.

हवाई यात्रा में कितना हुआ इस्तेमाल 

वही विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) खुलने के साथ हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या कोरोना महामारी के पहले जैसी हो गई. इससे विमानन ईंधन (ATF) की मांग दिसंबर 2022 के दौरान 18 प्रतिशत बढ़कर 606,000 टन हुई. यह दिसंबर, 2020 की तुलना में 50.6 प्रतिशत अधिक है, यानी दिसंबर, 2019 की तुलना में 12.1 प्रतिशत कम है. अभी भी कुछ देशों में कोविड प्रतिबंधों से अंतरराष्ट्रीय यातायात पर प्रतिकूल असर हुआ है.

रसोई गैस की खपत बढ़ी 

दिसंबर 2022 में रसोई गैस एलपीजी (LPG Gas) की बिक्री सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत बढ़कर 27.2 लाख टन रही. एलपीजी की खपत दिसंबर, 2020 की तुलना में 7.7 प्रतिशत और दिसंबर, 2019 की तुलना में 15.9 प्रतिशत अधिक है. मासिक आधार पर एलपीजी की खपत नवंबर के 25.5 लाख टन की तुलना में 6.47 प्रतिशत बढ़ी है.

यह भी पढ़ें- Consumer Durables Industry: चीन में कोविड संकट ने बढ़ाई चिंता, 2-3 महीने का स्टॉक कर रहे ड्यूरेबल कंज्यूमर मैन्युफैक्चरर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget