एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल होगा 2-3 रुपये सस्ता, बस इनकी बात मानने की है देर फिर मिलेगी राहत

Petrol Diesel Rate: इंटरनेशनल मार्केट में सितंबर में क्रूड के दाम 74 रुपये प्रति बैरल पर आ गए हैं जो कि मार्च के 83-84 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले काफी कम हैं तो देश में पट्रोल-डीजल के रेट कब घटेंगे.

Petrol Diesel Rates: देश में आम जनता पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतों पर खुश नहीं है और लगातार सरकार से इन कीमतों पर राहत की आस लगाए रखती है. अब जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पहले के मुकाबले सस्ते हैं तो देश में भी पेट्रोल-डीजल जैसे फ्यूल के रेट घटाने की मांग हो रही है. अब आपके लिए ऐसी खबर आई है कि आपको पेट्रोल-डीजल के रेट पर राहत मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं. दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में जो गिरावट आई है, उसके आधार पर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम 2-3 रुपये प्रति लीटर घटाने की संभावना है, ऐसा रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक नोट में कहा है. 

इक्रा ने अपने नोट में कहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में सितंबर में क्रूड के दाम 74 रुपये पर बैरल तक आ चुके हैं और जो कि मार्च के 83-84 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले काफी कम हैं. अगर ऐसा ही रहता है और कच्चे तेल के दाम नीचे बने रहते हैं तो घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 2 रुपये से लेकर 3 रुपये तक फ्यूल के दाम घटा सकती हैं. आम ग्राहकों के लिए ये फैसला उनकी जेब पर बढ़े बोझ को कुछ कर सकता है. 

क्यों इक्रा ने कही ये बात

इक्रा के मुताबिक क्रूड में दिखी हालिया गिरावट से भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अच्छे मार्जिन पर बैठी हैं. सरकारी नियंत्रण वाली इन ओएमसीज को इस समय पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने पर नुकसान नहीं होगा क्योंकि वो पहले ही मुनाफे में आ चुकी है और इनको अब इस मुनाफे को राहत के रूप में ग्राहक के पास भेजना चाहिए.

इक्रा ने क्या कहा है

इक्रा का अनुमान है कि 17 सितंबर, 2024 तक इंटरनेशनल प्रोडक्ट प्राइस की तुलना में इन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल हासिल करने पर रिकवरी 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 12 रुपये प्रति लीटर ज्यादा रही है. 

क्यों तेल के दाम घटाने की है गुंजाइश

बता दें कि मार्च, 2024 से फ्यूल के रिटेल प्राइस बिना बदलाव के स्थिर बने हुए हैं. लोकसभा चुनावों के कुछ समय पहले 15 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी. इक्रा के मुताबिक जब फ्यूल के रेट एकसमान बने हुए हैं. अगर ये ही स्थिति जारी रहती है तो पेट्रोल-डीजल के रेट दो से तीन रुपये प्रति लीटर तक घटाने में कोई परेशानी नही होनी चाहिए. तेल कंपनियों जो पेट्रोल-डीजल की 1 रुपये प्रति लीटर के मार्केट गेन (बाजार लाभ) से 0.9 डॉलर प्रति बैरल के GRM को पाटने में सक्षम हैं.  

क्यों घट रहे हैं कच्चे तेल के दाम

अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन काफी ऊंचा है और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण कमजोर वैश्विक ग्रोथ के कारण क्रूड ऑयल के दाम में पिछले कुछ महीनों में भारी गिरावट देखी गई है. इसके अलावा ओपेक और ओपेक+ देशों ने अपने क्रूड प्रोडक्शन में कटौती को वापस लेने के अपने फैसले को दो महीने के लिए आगे बढ़ा दि है. इसके चलते कच्चा तेल सस्ता हो रहा है. 

ये भी पढ़ें

Onion Prices: सस्ती प्याज खरीदनी है दौड़कर जाएं, 35 रुपये किलो पर प्याज इन लोकेशन पर मिल रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget