एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के भाव इन शहरों में घटे, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल डीजल के ताजा रेट आज सुबह जारी हो गए हैं देश के कुछ शहरों में पेट्रोल सस्ता भी हुआ है. यहां आप उन शहरों के नाम जान सकते हैं.

Petrol Diesel Rate: देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी हो गए हैं और इनमें आज भी कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है. देश के चार प्रमुख महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस हैं. हालांकि कुछ शहरों में स्थानीय कारणों से पेट्रोल-डीजल के भाव कम हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल के रेट में बड़ी उठापटक देखी जा रही है और ब्रेंट क्रूड 4 डॉलर से ज्यादा सस्ता होकर 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. 

कच्चे तेल के दाम कितने डॉलर पर हैं

आज कच्चे तेल में ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड के दाम में अलग-अलग रुख देखा जा रहा है. डबल्यूटीआई क्रूड 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद 74.60 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर बना हुआ है. वहीं ब्रेंट क्रूड में गिरावट है और ये 4.03 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल

आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल डीजल के भाव सस्ते हुए हैं क्योंकि ये जिस जिले गौतम बुद्ध नगर में आते हैं वहां रेट घटे हैं. गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल के दाम 36 पैसे सस्ते होकर 96.64 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं डीजल के भाव 32 पैसे सस्ते होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं.

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का आज का भाव

दिल्ली- पेट्रोल 96.65 रुपये, डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

हर दिन तेल कंपनियां जारी करती हैं पेट्रोल-डीजल प्राइस

भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (Indian Oil), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) हर दिन सुबह 6 बजे जारी करती हैं. यह रेट इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होता हैं. अगर आप अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का भाव चेक करना चाहते हैं तो आप भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको SMS का सहारा लेना होगा.

घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. अगर आप बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक हैं तो पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. इंडियन ऑयल (IOC) के ग्राहक  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें. कंपनी आपको मैसेज के जरिए शहर के पेट्रोल-डीजल प्राइस के बारे में जानकारी दे देगी.

ये भी पढ़ें

Fertilizer Subsidy: किसानों को बड़ी राहत, खाद सब्सिडी ₹2.5 लाख करोड़ रहने की उम्मीद, जानिए एफएआई ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget