एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम में हल्की तेजी का देश में पेट्रोल-डीजल पर कैसा हुआ असर, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम में आज थोड़ी तेजी देखी जा रही है पर देश में पेट्रोल-डीजल के रेट पर इसका कैसा असर आया है, यहां जान सकते हैं.

Petrol Diesel Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल के भाव हल्की तेजी के साथ दिखाई दे रहे हैं पर देश में पेट्रोल डीजल के रेट में आज भी कोई बदलाव नहीं देखा गया है. चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं. हालांकि उत्तर प्रदेश के कुछेक शहरों में आज पेट्रोल डीजल सस्ता होकर मिल रहा है. हर दिन सुबह 6 बजे देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (Indian Oil) भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं. 

कच्चे तेल के दाम
आज डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम बढ़त के साथ 92.08 डॉलर प्रति बैरल पर हैं और ब्रेंट क्रूड भी मामूली महंगा होकर 98.18 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर बना हुआ है.

देश के चारों महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल के दाम 13 पैसे की गिरावट के बाद 96.43 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 12 पैसे की गिरावट के बाद 89.63 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 8 पैसे की गिरावट के बाद पेट्रोल के रेट 96.92 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं डीजल का दाम 6 पैसे गिरकर 90.08 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. 

क्या जल्द सस्ते होंगे पेट्रोल और डीजल?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल पर होने वाला घाटा खत्म हो गया है और अब ये कंपनियां पेट्रोल पर मार्जिन हासिल कर रही हैं. हालांकि डीजल पर अभी भी OMCs को घाटा हो रहा है. हालांकि देश में पेट्रोल के दाम कब घटेंगे इसको लेकर अभी किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है.

इस तरह चेक करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल प्राइस
अपने शहर का पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए आप SMS का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप बीपीसीएल (BPCL) कस्टमर पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. वहीं इंडियन ऑयल (IOC) के कस्टमर्स  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. इसके बाद आपको मैसेज के जरिए आज के लेटेस्ट पेट्रोल और डीजल प्राइस के बारे में जानकारी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें

PM Kisan Yojana: पराली जलाने वाले क‍िसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का पैसा, देना होगा जुर्माना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
Meal Voucher: इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
Kunal Kamra Net Worth: सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?
सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget