एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में 1.50 रुपये की कटौती संभव, बदलने वाला है रेट तय करने का सिस्टम

Dynamic Fuel Pricing: केंद्र सरकार डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग सिस्टम पर फिर से विचार कर रही है. इसकी मदद से क्रूड की कीमतों में कटौती का ज्यादा फायदा लोगों को दिया जा सकेगा.

Dynamic Fuel Pricing: भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं. कीमतों में बदलाव इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत और एक्सचेंज रेट के हिसाब से तय  किया जाता है. इसे डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग का नाम दिया गया था. इनमें बदलाव इतना मामूली होता है कि अधिकतर लोगों का रेट में आए अंतर पर ध्यान तक नहीं जाता. यह सिस्टम जून, 2017 में शुरू किया गया था. इससे पहले पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव का ऐलान होता था. उसके घटने या बढ़ने के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ के नजारे आम होते थे.

अब सरकार इस सिस्टम को फिर से बदलने की तैयारी कर रही है. इसके तहत हर तीन महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1.5 रुपये की कटौती भी की जा सकती है. 

हर 3 महीने में कीमतों की समीक्षा करने का बनाया जा रहा प्लान  

क्रूड ऑयल की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त कमी आई है. इसका फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार न सिर्फ पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती कर सकती है बल्कि हर 3 महीने में कीमतों की समीक्षा करने की योजना बना रही है. इसमें केंद्रीय उत्पाद शुल्क या राज्य वैट में कटौती को नए नियमों से अलग रखा जाएगा. इसका मतलब है कि कंपनियों को अपने मुनाफे का 10 फीसदी कस्टमर्स को देना होगा. इसके अलावा सरकारें अपने शुल्क में कमी करके भी उन्हें अतिरिक्त राहत दे सकती हैं. 

पेट्रोल में 1.5 रुपये और डीजल में 1.20 रुपये की कमी संभव 

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर कीमतों की समीक्षा तीन महीने में की जाती है तो नए रेट लंबे समय के लिए फिक्स हो जाएंगे. इनमें तीन महीने तक कोई बदलाव नहीं आएगा, जिससे कि स्थिरता बनी रहेगी. फिलहाल कंपनियों को पेट्रोल पर 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 12 रुपये प्रति लीटर का शुद्ध लाभ हो रहा है. अगर इसका 10 फीसदी उपभोक्ताओं को दिया जाता है तो पेट्रोल की कीमत करीब 1.5 रुपये और डीजल में 1.20 रुपये की कमी आसानी से हो सकती है.

एक रुपये प्रति बैरल दाम कम होने पर बचते हैं 13000 करोड़ रुपये 

क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 19 फीसदी की कमी आ चुकी है. मगर, उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है. दरअसल, एक रुपये प्रति बैरल की कमी होने पर सरकार को सालाना लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की बचत होती है. 

ये भी पढ़ें 

Public Sector Banks: सरकारी बैंकों ने खोल दिए अपने दरवाजे, 15000 रुपये की सैलरी पर रखे जाएंगे हजारों ट्रेनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget