एक्सप्लोरर

कल पेट्रोल 1.12 रुपये, डीजल 1.24 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा

नई दिल्लीः कल पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने वाले हैं. कल पेट्रोल के दाम 1.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 1.24 रुपये प्रति लीटर सस्ते होंगे. हालांकि आपको बता दें कि ये दाम सिर्फ कल यानी 16 जून के लिए ही हैं क्योंकि कल से पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना तय हुआ करेंगे. अभी हर पंद्रह दिन पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय होती हैं.

delhi

16 जून से पूरे देश में रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय होंगे. तेल कंपनियों ने मांग की थी कि रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से तय किए जाएं. तेल कंपनियों ने कहा था कि रोजाना की कीमत तय होने से मौजूदा बाजार के हालात ज्यादा बेहतर तरीके से नजर आएंगे. तीनों सरकारी तेल कंपनियों, इंडियन ऑय़ल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के अपनी इस पुरानी मांग पर मुहर लगाने के बाद ये फैसला लागू हुआ है. 3 सरकारी तेल कंपनियों का देश के कुल पेट्रोल पंप में से 95 फीसदी हिस्से पर कब्जा है.

mumbai

मई से सरकार ने एक्सपेरीमेंट के तौर पर देश के 5 शहरों में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में अंतर्राष्ट्रीय दाम के मुताबिक रोजाना आधार पर संशोधन की शुरुआत की थी. इस पायलट प्रोजक्ट की कामयाबी के बाद तेल कंपनियां डायनेमिक प्राइसिंग को पूरे देश में लागू कर रही है. पहली मई से पांच शहरों, उदयपुर, जमशेदपुर, पुढुचेरी, चंडीगढ़ और विशाखापत्तनम में रोजाना पेट्रोल-डीजल कीमतें तय हो रही हैं.

तेल कंपनियां बता रही हैं ये फायदे तेल कंपनियों के मुताबिक रोजाना के आधार पर कीमत की समीक्षा होने से कई फायदे होंगे. जैसे, रिटेल कीमत मौजूदा बाजार परिस्थितियों को बेहतर तरीके से लोगों को सामने रख सकेंगी. कीमतों में ज्यादा तेज उतार-चढाव नहीं देखा जाएगा और सिस्टम ज्यादा पारदर्शी होगा. रिफाइनरी या डिपो से बेहतर तरीके से पेट्रोल-डीजल पंप तक पहुंचेंगे. कुछ विकसित देशों जैसे अमेरिका में रोजाना के आधार पर कीमत तय करने की व्यवस्था पहले से ही लागू है.

noida

पेट्रोल पंप मालिकों/डीलरों ने वापस ली हड़ताल पेट्रोलियम कंपनियों के रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बदलने के विरोध में डीलरों ने जो हड़ताल बुलाई थी वो वापस ले ली. इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोज बदलाव का रास्ता साफ हो पाया. सरकार ने डीलरों की मांग मान ली है कि कीमतों की घोषणा आधी रात को करने के बजाए सुबह 6 बजे की जाए. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि डीलर नए समय और देशव्यापी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन 16 जून से करने पर राजी हो गए हैं. डीलरों का कहना था कि रोज रात में कीमतें बदले के लिए उन्हें अलग से रात में आदमी लगाने पड़ेंगे, इसलिए इसे सुबह से किया जाए. प्रधान ने कहा, "कुछ प्रैक्टिकल दिक्कतें थीं, जो हमने आज सभी 3 पेट्रोलियम डीलरों एसोसिएशन के लीडर्स के साथ बैठक के दौरान सुलझा ली हैं. अब रोजाना कीमतें सुबह 6 बजे बदली जाएंगी." chennai पेट्रोल पंप मालिकों ने सरकार से मांग की है की रोज डीजल-पेट्रोल के दाम बढाने-घटाने के बजाय सरकार उन्हें तय कर दें. बार बार दाम घटाने-बढ़ाने से दाम की फीडिंग के दौरान उनकी मशीनें कुछ देर के लिए काम नहीं करती हैं. ग्राहकों को भी नए दाम को समझाना पड़ता है, साथ ही उनको पेमेंट लेने में दिक्कत होती है. सबसे जयादा दिक्कत नए दाम को फीड करने के दौरान आती है हालांकि ये फीडिंग ऑटोमोशन से होती है लेकिन मशीन हैंग हो जाती है. ग्राहकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

वहीं सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि रोजाना की कीमत के बारे में जानकारी देने के लिए हर जरुरी उपाय किए जा रहे है. इसके लिए हर रोज अखबारों में पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रकाशित किए जाएंगे. साथ ही एसएमएस और मोबाइल एप के जरिए भी जानकारी मुहैया कराने का इंतजाम होगा. पेट्रोल पंपों पर कीमत प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किए जाएंगे.

ये भी हैं आपके लिए काम की खबरें

 

रिलायंस करेगी 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश: BP के साथ गैस प्रोडेक्शन बढ़ाने पर बड़ा ऐलान

बाजार गिरावट के साथ बंदः सेंसेक्स 80 अंक गिरकर 31,075 पर बंद अनिल अंबानी इस साल नहीं लेंगे कोई सैलरीः Rcom के भारी कर्ज के चलते लिया फैसला बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल हुई सस्तीः कीमतें 4500 रुपए तक घटी IDBI Bank के कर्ज मामले में विजय माल्या के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget