एक्सप्लोरर

SVB Paytm Stake: इस अमेरिकी बैंक के डूबने का पेटीएम पर नहीं होगा असर, सीईओ ने दी ये सफाई

Silicon Valley Bank Crisis: सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से लोगों को साल 2008 के बैंकिंग संकट की याद आ गई है. इस संकट से दुनिया की कई कंपनियों पर असर पड़ सकता है...

Silicon Valley Bank Collapse: यह सप्ताह समाप्त होते-होते बैंकिंग जगत के लिए बेहद बुरा साबित हुआ है. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) के डूबने की खबर सामने आई, जिससे दुनिया भर के इन्वेस्टर्स हलकान हो गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि एसवीबी के डूबने से दुनिया की कई कंपनियों के ऊपर बड़ा असर हो सकता है.

पेटीएम सीईओ ने किया खंडन

भारत में भी कई स्टार्टअप कंपनियां एसवीबी के डूबने से प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि प्रभावित होने वाली स्टार्टअप कंपनियों में पेटीएम का भी नाम मिल सकता है. हालांकि पेटीएम के फाउंडर एवं सीईओ विजय शेखर शर्मा ने इन कयासों पर शनिवार को विराम लगा दिया. उन्होंने साफ किया कि अब पेटीएम में सिलिकॉन वैली बैंक की कोई हिस्सेदारी नहीं है.

पहले राउंड में हुआ था निवेश

शर्मा ने एक अखबार की कतरन साझा करते हुए ट्वीट किया कि सिलिकॉन वैली बैंक भले ही पेटीएम के शुरुआत इन्वेस्टर्स में से था, लेकिन अब उसके पास कोई हिस्सेदारी नहीं है. उन्होंने कहा कि पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस के लिए निवेश के पहले दौर में सिलिकॉन वैली बैंक ने भी फंड दिया था. उस निवेश से पेटीएम को टेल्को वीएएस कंपनी से आज फिनटेक कंपनी बनने में मदद मिली.

एक्जिट कर चुका है एसवीबी

उन्होंने आगे बताया कि सिलिकॉन वैली बैंक ने अन्य प्राइवेट इन्वेस्टर्स को हिस्सेदारी बेचकर काफी समय पहले पेटीएम से एक्जिट कर लिया था. सिलिकॉन वैली बैंक ने अपने महज 1.7 मिलियन डॉलर के निवेश पर ठीक-ठाक मुनाफा भी कमाया था. उन्होंने खबर का खंडन करते हुए कहा कि सिलिकॉन वैली बैंक न तो अब पेटीएम में इन्वेस्टर है, और न ही खबर में बताई गई रकम का निवेश हुआ है.

खबर में थी ये बात

ट्वीट के साथ अटैच खबर में ट्रैकॉन के हवाले से उन कंपनियों की लिस्ट दी गई है, जिनमें कथित तौर पर सिलिकॉन वैली बैंक का निवेश है. उसमें बताया गया है कि पेटीएम में सिलिकॉन वैली बैंक का इन्वेस्टमेंट 4,637 मिलियन डॉलर का है. इसके अलावा लिस्ट में पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस और पेटीएम मॉल का भी नाम है. लिस्ट में भारत के कई अन्य स्टार्टअप्स भी हैं.

ये भी पढ़ें: सिलिकॉन वैली बैंक के संकट का असर, अब स्टाफ को सैलरी कैसे देंगे ये स्टार्टअप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget