एक्सप्लोरर

पेटीएम से UPI, क्या चलती रहेगी ये सर्विस- जानिए कंपनी ने क्या कहा है

Paytm UPI Service: 31 जनवरी को दिए आदेश के बाद आरबीआई से पेटीएम को तगड़ा झटका लगा था जिसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक की लगभग सभी बैंकिंग सर्विसेज पर पाबंदी लगा दी गई है.

Paytm UPI Service: पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसकी यूपीआई सेवा सामान्य रूप से काम करती रहेगी, क्योंकि कंपनी इसें जारी रखने के लिए अन्य बैंकों के साथ काम कर रही है. पेटीएम यूपीआई सेवा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के तहत आती है, जिसे हाल में भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 फरवरी के बाद ग्राहकों से पैसे लेने से रोक दिया था.

यूपीआई सेवा सामान्य रूप से काम करती रहेगी-पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, "पेटीएम पर यूपीआई सामान्य रूप से काम करता रहेगा. हम बिना किसी बाधा के यूपीआई सर्विस की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कई अन्य बैंकों के साथ काम कर रहे हैं. पेटीएम एप के यूजर्स और कस्टमर्स को अलग से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है."

एनपीसीआई के मुताबिक दिसंबर में पेटीएम रहा शीर्ष लाभार्थी

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम - नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के मुताबिक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) दिसंबर में बैंकों के बीच शीर्ष यूपीआई बेनेफिशयरी था. ग्राहकों ने दिसंबर में पेटीएम पेमेंट बैंक ऐप पर 16,569.49 करोड़ रुपये के 144.25 करोड़ लेनदेन किए जो कि इस सेगमेंट में किए जाने वाले सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन थे. 

भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के तहत देता है सर्विस- ये भी रहेगा जारी

पेटीएम का भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (बीबीपीओयू) कारोबार भी पीपीबीएल के तहत आता है. यह सर्विस बिजली-पानी, स्कूल और कॉलेज फीस जैसे बिल पेमेंट की सुविधा देती है. आरबीआई के कदम का बीबीपीओयू के जरिये बिल भुगतान पर असर के बारे में पूछे जाने पर, पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, "कृपया जान लीजिए कि पेटीएम उपयोगकर्ता हमेशा की तरह सभी बिल भुगतान और रिचार्ज के लिए ऐप का उपयोग जारी रख सकते हैं. पेटीएम आपकी सुविधा के लिए कई तरह के भुगतान विकल्प जारी रखेगा."

क्या है पेटीएम पेमेंट्स बैंक का संकट?

31 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड मोड, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी, 2024 के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का आदेश जारी कर दिया था. 

ये भी पढ़ें

Best Mileage Car Tips: अपनी ड्राइविंग में 5 छोटे बदलाव करें, गाड़ी में पाएं धुआंधार माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget