एक्सप्लोरर

Paytm Share Price: आज भी टूटा पेटीएम का शेयर, आईपीओ प्राइस से 74 फीसदी नीचे कर रहा है ट्रेड

Paytm Share: आज का कारोबार खत्म होने पर पेटीएम का शेयर 5.25 फीसदी की गिरावट के साथ 565.70 रुपये पर बंद हुआ. पेटीएम का शेयर अपने आईपीओ प्राइस से करीब 74 फीसदी नीचे आ चुका है.

Paytm Share Fall Continues: पेटीएम के शेयर में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. तीन दिनों की छुट्टी के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पेटीएम के शेयर में फिर बड़ी गिरावट देखी गई. पेटीएम का शेयर 560 रुपये के स्तर तक जा लुढ़का. आज का कारोबार खत्म होने पर पेटीएम का शेयर 5.25 फीसदी की गिरावट के साथ 565.70 रुपये पर बंद हुआ. पेटीएम का शेयर अपने आईपीओ प्राइस से करीब 74 फीसदी नीचे आ चुका है. तो बीते पांच ट्रेडिंग सेशन में पेटीएम 28 फीसदी नीचे गिर चुका है. कंपनी का मार्केट कैपिटाईजेशन 36,687 करोड़ रुपये पर आ चुका है जो आईपीओ प्राइस के मुताबिक 1.39 लाख करोड़ रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ रुपये घट चुका है. 

कहां तक गिरेगा पेटीएम
पेटीएम के शेयर घटकर 450 रुपये तक जा सकता है यानि 35 फीसदी की गिरावट और शेयर में आ सकती है. Macquarie Securities India के सुरेश गणपति जिन्होंने पहला भी पेटीएम के शेयर में बड़ी गिरावट की भविष्यवाणी की थी जो सही साबित हुई है. उन्होंने पेटीएम के शेयर के गिरकर 450 रुपये तक जाने की भविष्यवाणी की है. आपको बता दें पेटीएम ने अपना आईपीओ 2150 रुपये प्रति शेयर के रेट पर जारी किया था. आईपीओ के प्राइस से निवेशकों को प्रति शेयर करीब 1600 रुपये से का नुकसान हो रहा है. आपको बता दें पेटीएम आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा 18,800 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

आरबीआई के कार्रवाई के बाद फिसला पेटीएम 
आरबीआई (RBI) ने आदेश जारी करते हुए पेटीएम पेंमेंट्स बैंक ( Paytm Payments Bank) पर नए ग्राहकों  ( New Customer)को जोड़ने पर रोक लगा दी तब से लगातार पेटीएम के शेयर की पिटाई हो रही है.  आरबीआई ने आदेश दिया है  पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड अब नए ग्राहकों को आईटी लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आरबीआई से अनुमति मिलने पर ही नए ग्राहक जोड़ सकेगा. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें

Crude Oil Price Hike: रूस यूक्रेन के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के चलते फिर कच्चे तेल के दामों में लगी आग, 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा क्रूड ऑयल

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से होने वाले फायदे नुकसान पर टैक्स के प्रावधान पर फैले भ्रम को सरकार किया खत्म, जानें क्या बोले वित्त राज्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget