एक्सप्लोरर

Paytm Share Crash: 11% की गिरावट के साथ 500 रुपये के नीचे फिसला पेटीएम, जानें क्यों आई पेटीएम के शेयर में रिकॉर्ड गिरावट

Paytm Share Price Crash: नवंबर 2021 में आईपीओ जब लेकर पेटीएम आई थी तब कंपनी का मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये था जो घटकर 31,363 करोड़ रुपये रह गया है.

Paytm Share Crash: मंगलवार के कारोबारी सत्र में पेटीएम का शेयर औंधे मुंह जा गिरा. ये पहला मौका है जब पेटीएम का शेयर 500 रुपये नीचे जा लुढ़का है. कंपनी नवंबर 2021 में 2150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आईपीओ लेकर आई थी. लेकिन 2150 रुपये वाला शेयर इश्यू प्राइस से 78 फीसदी नीचे 477 रुपये के लेवल तक जा लुढ़का है. 

500 रुपये नीचे पहली बार
सुबह शेयर बाजार खुला तब पेटीएम का शेयर 535 रुपये के भाव पर खुला था. लेकिन देखते ही देखते शेयर में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई 500 रुपये के लेवल को तोड़ते हुए 477 रुपये कि रिकॉर्ड निचले स्तरों तक जा लुढ़का. पेटीएम का मार्केट कैप भी घटकर 31,363 करोड़  रुपये पर आ गया है. 

क्यों गिरा पेटीएम का शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के जरिए फाइनैंशियल सेक्टर में कदम रखने जा रहे हैं. उनके इस कदम से पेटीएम को बड़ी चुनौती मिलने वाली है. Macquarie Group ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कि उनके इस कदम से पेटीएम और बजाज फाइनैंस के मार्केट शेयर में बड़ा सेंध लग सकता है. इसके चलते भी पेटीएम के शेयर गिरावट आई है. 

बड़े निवेशक बेच रहे शेयर
इससे पहले 17 नवंबर, 2022 को भी स्टॉक एक्सचेंज पर पेटीएम के शेयर में हुए ब्लॉक डील के बाद शेयर में बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी तब जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक ने पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेचा था.  18 नवंबर, 2022 को पेटीएम के आईपीओ आने से पहले कंपनी में निवेश करने वाले बड़े निवेशकों के लिए लॉक इन पीरियड खत्म हो गया जिसके बाद लगातार बड़े निवेशक पेटीएम का शेयर बेच रहे हैं. 

निवेशकों को 1.07 लाख करोड़ का नुकसान
फिनटेक कंपनी पेटीएम के आईपीओ बीते वर्ष नवंबर, 2021 में आया था. तब कंपनी 2150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आईपीओ लेकर आई थी. लेकिन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से ही पेटीएम के शेयर में गिरावट जारी है. 2150 रुपये का शेयर अब 477 रुपये तक गिर चुका है. आईपीओ प्राइस से शेयर 78 फीसदी के करीब नीचे आ चुका है. पेटीएम जब 2150 रुपये के भाव पर आईपीओ लेकर आई थी तब उसका मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये था जो अब 31,363 करोड़ रुपये रहा गया है. यानि निवेशकों को करीब 1.07 लाख करोड़ की चपत लग चुकी है. 

ये भी पढ़ें

Kaynes Techonology IPO: केनस टेक्‍नोलॉजी के आईपीओ की बंपर लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 32% प्रीमियम रेट पर शेयर हुआ लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget