एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: ईडी जांच के आरोपों पर पेटीएम ने दी सफाई, पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने कभी विदेश नहीं भेजा पैसा 

ED Probe Against Paytm Payments Bank: ईडी जांच की मीडिया रिपोर्ट्स पर स्पष्टीकरण देते हुए पेटीएम ने कहा कि पेमेंट्स बैंक ने कभी भी विदेश पैसा भेजने का काम नहीं किया है. 

ED Probe Against Paytm Payments Bank: संकट में फंसे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ बुधवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) जांच की रिपोर्ट्स सामने आई थीं. कंपनी ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए बुधवार शाम को कहा कि पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) ने हमेशा अधिकारियों को जांच में सहयोग दिया है. हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि पेमेंट्स बैंक ने कभी भी विदेश पैसा भेजने का काम नहीं किया है. 

हमारे नहीं मर्चेंट्स के खिलाफ चल रही जांच 

कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा कि वन 97 कम्युनिकेशंस और उसकी सहयोगी कंपनियों ने ईडी समेत सभी एजेंसियों को सूचना, दस्तावेज और बयान दिए हैं. हमारी सहयोगी कंपनियां सभी तरह के सवालों के जवाब दे रही हैं. पेटीएम पेमेंट्स बैंक आउटवार्ड फॉरेन रेमिटेंस नहीं करता है. हमने 5 फरवरी को स्पष्ट किया था कि हमारे खिलाफ ईडी द्वारा कोई जांच नहीं की जा रही है. कुछ समय पहले हमारे प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ मर्चेंट्स के खिलाफ जांच शुरू की गई थी. इस जांच में पेटीएम की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है. हम सेबी (SEBI) के समक्ष हर जानकारी देते रहते हैं. 

पेटीएम के शेयर में फिर लगा लोअर सर्किट

इससे पहले बुधवार सुबह कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ लगे आरोपों की ईडी जांच शुरू हो गई है. इस खबर के आने के बाद पेटीएम के शेयर लोअर सर्किट को छूकर 342.15 रुपये पर बंद हुए. यह इसका ऑलटाइम लो लेवल है. पेटीएम के शेयर 52 हफ्ते के निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं. वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में पहली बार 350 रुपये से नीचे गिर गए हैं. 

आरबीआई ने रिव्यु से किया इनकार 

इससे पहले आरबीआई (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को झटका देते हुए कहा था कि वह अपने फैसले का रिव्यु नहीं करेगा. साथ ही बैंक की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पेटीएम को उम्म्मीद थी कि आरबीआई अपने फैसले पर फिर से विचार करेगा और फिनटेक कंपनी को कुछ राहत मिल पाएगी.

डिपॉजिट लेने पर लगा दी है रोक

31 जनवरी की शाम पेटीएम के लिए एक बुरा सपना बनकर आई जब भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ज्यादातर सेवाओं को 29 फरवरी के बाद से बंद करने का आदेश दे दिया. इसके तहत आरबीआई ने पेटीएम की यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड प्रोडक्ट, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार ना करने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें 

Special Trading Session: 2 मार्च को शनिवार के दिन भी खुलेगा मार्केट, एनएसई-बीएसई आयोजित करेंगे स्पेशल ट्रेडिंग सेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget