एक्सप्लोरर

Paytm Payments Bank: पेटीएम से दूरी बना लें कारोबारी, ट्रेडर्स के संगठन कैट ने जारी की सलाह

Paytm Merchants: कैट ने सलाह जारी करते हुए कहा कि छोटे कारोबारियों को आरबीआई की कार्रवाई से अपने बिजनेस और पैसों को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने होंगे.

Paytm Merchants: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को रोजाना नए-नए झटके लग रहे हैं. आरबीआई बैन (RBI Ban) का सामना कर रहे बैंक को अब एक और बुरी खबर मिली है. ट्रेडर्स के संगठन कैट (CAIT) ने कारोबारियों से अपील की है कि वह बिजनेस ट्रांजेक्शन के लिए पेटीएम (Paytm) के बजाय अन्य पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करें. आरबीआई (RBI) ने पेटीएम वॉलेट और बैंक के ऑपरेशन पर रोक लगा दी थी. इसके बाद से ही पेटीएम मुसीबत में फंसी हुई है.

छोटे कारोबार पर आ सकती है बड़ी मुसीबत 

कैट ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाए हैं. इनसे बचने के लिए छोटे कारोबारियों को विकल्प तलाशने चाहिए. इससे उनका पैसा सुरक्षित रहेगा और कारोबार बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा. कंफेडरशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कहा कि छोटे कारोबारी, वेंडर्स, हॉकर्स और महिलाएं बड़ी संख्या में पेटीएम के जरिए बिजनेस चला रहे हैं. पेटीएम के खिलाफ हो रही कार्रवाई से इनके छोटे कारोबार बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. 

पेटीएम की वित्तीय सेवाओं पर मंडरा रहा खतरा

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आरबीआई के एक्शन से पेटीएम की वित्तीय सेवाओं पर खतरा मंडरा रहा है. इसलिए संगठन ने लोगों को इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए यह अपील जारी की है. 

करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन सवालों के घेरे में

सूत्रों के मुताबिक, पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन सवालों के घेरे में हैं. इसके चलते विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) के नेतृत्व वाली कंपनी पेटीएम मुसीबत में फंसी हुई है. कंपनी के खिलाफ ईडी (ED) जांच की आशंका जताई गई है. केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को किसी भी तरह का डिपॉजिट लेने से प्रतिबंधित कर दिया है. इसके चलते यह आशंका भी जताई गई है कि 29 फरवरी के बाद बैंक पूरी तरह से बंद भी हो सकता है. कस्टमर्स को आरबीआई ने 29 फरवरी तक का समय पैसा निकालने के लिए दिया गया है.

ये भी पढ़ें 

Biggest Copper Plant: देश का सबसे बड़ा कॉपर प्लांट खोलेगा अडानी ग्रुप, 10 लाख टन होगा प्रोडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget