एक्सप्लोरर

आरबीआई ने पेटीएम को पेमेंट बैंक बनने की मंजूरी दी

नई दिल्लीः पेटीएम के अब पेमेंट बैंक बनने का भी रास्ता खुल गया है. आरबीआई ने ई-वॉलेट पेटीएम को पेमेंट बैंक बनाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है. पेटीएम ने पिछले साल ही पेमेंट बैंक शुरू करने का एलान किया था. पेटीएम पेमेंट बैंक में ग्राहक का अकाउंट उसके पेटीएम वॉलेट से जुड़ा रहेगा जिसमें 14.5 फीसदी का इंटरेस्ट मिलेगा.

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने आज पेटीएम के पेमेंट बैंक बनने के बारे में ट्वीट किया. उन्होंनें इस बात की जानकारी दी कि पेटीएम को पेमेंट बैंक बनने की मंजूरी मिल गई है. पेटीएम पेमेंट बैंक में विजय शेखर शर्मा का 51 फीसदी हिस्सा होगा. पेटीएम ने कहा है कि कंपनी का मकसद हर भारतीय को बैंक की सहूलियत देना और टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के दम पर बैंकिंग की दुनिया में अपनी पैठ बनाना है.

 

पेटीएम को भारतीय रिजर्व बैंक से भुगतान बैंक के लिए अंतिम मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने कहा है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है. पेमेंट बैंक लोगों और छोटे कारोबार से 1 लाख रुपये प्रति खाता तक की जमा ले सकते हैं. इस बारे में संपर्क किए जाने पर पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन फरवरी में शुरू हो सकेगा. पहली शाखा उत्तर प्रदेश के नोएडा में खोली जाएगी.

वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘आज रिजर्व बैंक ने औपचारिक रूप से पेटीएम भुगतान बैंक शुरू करने की मंजूरी दे दी. हम इसे आपने सामने लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.’’ उन्होंने कहा कि पेटीएम भुगतान बैंक में हमारा लक्ष्य बैंकिंग उद्योग में नया कारोबारी माडल बनाना, बैंकिंग सुविधा से वंचित या कम बैंकिंग सुविधाओं वाले भारतीय को वित्तीय सेवाओं के दायरे में लाना है. पेटीएम को इससे पहले पिछले साल दिवाली में परिचालन शुरू करना था. 2015 में रिजर्व बैंक ने वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को इसके लिए ‘सैद्धान्तिक मंजूरी’ दे दी थी. उन्हें 10 अन्य के साथ भुगतान बैंक की स्थापना की मंजूरी मिली थी. बाद में तीन इकाइयां टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी और दिलीप सांघवी, आईडीएफसी और टेलीनार फाइनेंशियल सर्विसेज का गठजोड़ भुगतान बैंक लाइसेंसिंग से पीछे हट गया था. फिलहाल सिर्फ एयरटेल ने भुगतान बैंक परिचालन शुरू किया हैं. आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक 2017 की पहली छमाही में परिचालन शुरू करेगा. पेटीएम भुगतान बैंक में शर्मा की मेजोरिटी हिस्सेदारी होगी. बाकी हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस के पास होगी.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget