एक्सप्लोरर

Pay by Car: न कार्ड, न कैश और न ही फोन की जरूरत... अब सीधे अपनी कार से ही कर पाएंगे पेमेंट

What is Pay by Car?: इस फीचर की मदद से आप डीजल-पेट्रोल भराने से लेकर फास्टैग के रिचार्ज के लिए पेमेंट सीधे अपनी कार से ही कर पाएंगे. आइए जानते हैं पे बाई कार क्या है और कैसे काम करता है...

फिनटेक की दुनिया लगातार बदल रही है. इसने पिछले कुछ सालों में भुगतान करने और लेन-देन के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. लगातार हो रहे इनोवेशन से कई अनोखे प्रोडक्ट सामने आ रहे हैं. एक ऐसा ही प्रोडक्ट सामने आया है, जो ‘पे बाई कार’ फीचर ऑफर कर रहा है. इसके तहत आपको कार में पेट्रोल-डीजल भरवाने या फास्टैग का रिचार्ज करने के लिए कार्ड या कैश की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आपकी कार खुद ही पेमेंट कर लेगी.

इन्होंने की इस फीचर की शुरुआत

यह अनोखी पहल अमेजन और टोनटैग के द्वारा पेश की गई है, जिसे पे बाई कार टेक्नोलॉजी कहा जा रहा है. टोनटैग को मास्टरकार्ड का सपोर्ट मिला हुआ है. इस इनिशिएटिव में कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से यूपीआई को इंटीग्रेट कर दिया जाता है. कार में ईंधन भराने के लिए पेमेंट करना हो या फास्टैग रिचार्ज के लिए, उसके बाद पेमेंट सीधे कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से हो जाएगा.

फीचर का हो गया सफल ट्रायल

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एमजी हेक्टर और भारत पेट्रोलियम ने मिलकर हाल ही में इस सॉल्यूशन का सफल ट्रायल किया. ट्रायल में यह दिखाया गया कि किस तरह स्मार्टफोन के बिना भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है, वो भी सीधे कार से. इस तरह कह सकते हैं कि यह सुविधा आने वाले दिनों में डिजिटल पेमेंट का एक नया दौर शुरू करने वाली है, जिसमें स्मार्टफोन का काम सीधे कार से ही संभव होगा.

कैसे काम करता है पे बाई कार फीचर

टोनटैग के इस फीचर में सबसे पहले आपकी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से यूपीआई को इंटीग्रेट किया जाता है. अब मान लीजिए कि आपको कार में पेट्रोल भरवाना है. इसके लिए आप जैसे ही पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे, कार में लगे स्पीकर से पंप के स्टाफ को बताया जाएगा कि आपकी कार में पेट्रोल डालने की जरूरत है. पंप का स्टाफ तय अमाउंट का पेट्रोल भर देता है. आप अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम पर अमाउंट तय करते हैं और उससे पेमेंट हो जाता है. इस तरह आराम से बिना कांटैक्ट के पेमेंट संभव हो जाता है.

फास्टैग को भी कर सकेंगे रिचार्ज

पे बाई कार की सुविधाएं सिर्फ कार में डीजल-पेट्रोल भराने तक सीमित नहीं है. इससे आप अपने फास्टैग को भी रिचार्ज कर सकते हैं. आप कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम के स्क्रीन पर फास्टैग में बचा हुआ बैलेंस चेक कर सकते हैं और जब मन चाहे, उसमें और पैसे रिचार्ज के जरिए जोड़ सकते हैं.

एनपीसीआई की इस शुरुआत से मदद

आपको बता दें कि एनपीसीआई ने यूपीआई के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए हाल ही में कई नए फीचर का ऐलान किया है. उनमें यूपीआई लाइट के अलावा कंवर्सेशनल यूपीआई प्रमुख है. टोनटैक की पे बाई कार सुविधा कंवर्सेशनल यूपीआई पर ही बेस्ड है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget