एक्सप्लोरर

पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तीसरा ट्रायल सफल, 27 जून को होगा उद्घाटन

Patna-Ranchi Vande Bharat: बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन की तारीख 27 जून होगी.

Patna-Ranchi Vande Bharat: झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना के बीच रेल मंत्रालय 27 जून से आठ कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करेगा. इसकी तीसरी और अंतिम परीक्षण यात्रा रविवार को सफल रही.

27 जून को उद्घाटन, 28 जून से परिचालन

हाजीपुर जोन में दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आठ कोच वाली इस तेज गति यात्री ट्रेन की रविवार को तीसरी परीक्षण यात्रा पूर्णतया सफल रही. इससे पूर्व 12 और 18 जून को क्रमशः इस ट्रेन की पहली और दूसरी परीक्षण यात्रा की गयी थी. उन्होंने बताया कि अब यह ट्रेन 27 जून को उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है और 28 जून से दोनों शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन भी प्रारंभ हो जायेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्धाटन

ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऑनलाइन किये जाने की संभावना है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बयान में शनिवार को कहा था कि रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि पटना-रांची-पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

ट्रेन को चलाने का शेड्यूल

इस बीच ट्रेन के परिचालन का शेड्यूल तय कर लिया गया है. रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी. मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा. हर रोज पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलकर यह दोपहर एक बजे रांची और 1.20 पर हटिया स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में यह हटिया से 3.55 बजे और रांची से 4.15 पर खुलकर रात 10 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 02439 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से उद्घाटन के पश्चात दिन में साढ़े दस बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 28जून से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) पटना से प्रस्थान करेगी.

पटना से रांची के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन से बचेगा समय

पटना को रांची से जोड़ने के लिए यह सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेन पहली बार इस रूट पर चलाई जाएगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा के समय को कम कर देगी. 

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल के दाम में तेज उछाल, नोएडा समेत इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget