एक्सप्लोरर

प्राचीन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान का संगम, पतंजलि का दन्त कांति गंडूष लॉन्च, जानें इसके बारे में

पतंजलि ने दंत कांति गंडूष ऑयल पुलिंग लॉन्च किया, जो आयुर्वेद पर आधारित है. बाबा रामदेव ने कहा कि ये संस्कृति और विज्ञान का सामंजस्य है. वहीं बालकृष्ण ने इसे दंत समस्याओं के लिए प्राकृतिक समाधान कहा.

Patanjali Product Launch: पतंजलि ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करते हुए दन्त कांति गंडूष ऑयल पुलिंग नामक उत्पाद लांच किया. यह उत्पाद आयुर्वेद ग्रंथों में उल्लेखित गंडूष विधि पर आधारित है. आयुर्वेद में इसे ‘दिनचर्या’ का अभिन्न हिस्सा माना गया है. पतंजलि ने कहा है कि यह लॉन्च न केवल एक उत्पाद का लोकार्पण, अपितु आयुर्वेद की खोई हुई दैनिक परंपरा को पुनर्स्थापित करने की एक ऐतिहासिक कोशिश है.

लॉन्च के बाद बाबा रामदेव ने कहा, ''पतंजलि का यह प्रयास योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है. पतंजलि केवल उपचार नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और विज्ञान का सामंजस्य विश्व के सामने प्रस्तुत कर रहा है.'' उन्होंने कहा कि आजकल लोग यह भूल गए हैं कि अपने शरीर को ऑपरेट कैसे करना है और उसके साथ कॉपरेट कैसे करना है. पतंजलि योग और आयुर्वेद के माध्यम से इसको जनमानस को सिखाने का कार्य कर रहा है. यह दन्त उत्पाद पुष्टि करता है कि भारत का प्राचीन सनातन ज्ञान आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना सहस्त्रों वर्ष पूर्व था.

दन्त समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद- बालकृष्ण

वहीं, आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ''यह उत्पाद हमारे पतंजलि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की तीन सालों के अथक पुरुषार्थ और समर्पण का परिणाम है. दन्त कांति गंडूष ऑयल पुलिंग केवल एक दैनिक क्रिया नहीं, यह एक चिकित्सा विज्ञान है, जो आज के समय की आवश्यकता है.'' उन्होंने बताया कि चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे आयुर्वेद के मूल ग्रंथों में गंडूष को मुंह के स्वास्थ्य की प्रमुख प्रक्रिया के रूप में वर्णित किया गया है. आज के युग में जब लोग दन्त समस्याओं से ग्रस्त हैं, दन्त कांति गंडूष ऑयल पुलिंग एक प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी समाधान प्रदान करता है. यह पतंजलि की दंत कांति श्रृंखला का नवीनतम और अभिनव उत्पाद है.

उन्होंने कहा कि इसमें तुम्बरू तेल है, जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत करता है. लौंग तेल है, जो दांत के दर्द में राहत प्रदान करता है. पुदीना तेल, मुंह की दुर्गंध का नाश करता है और नीलगिरी तेल है, जोकि एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकता है. साथ ही तुलसी तेल जीवाणुनाशक होने के कारण दाँतों को सड़न और संक्रमण से बचाता है. आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि Evidence-Based Dental Products की पूरी श्रृंखला को जनमानस के लिए उपलब्ध कराएगा और आयुर्वेद का स्वर्णिम गौरव वापिस लाएगा.

पायरिया और दंत रोगों में अत्यंत सहायक होगा ये उत्पाद

इस मौके पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन, उत्तराखंड शाखा के सचिव डॉ. विश्वजीत वालिया ने कहा कि बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने योग और आयुर्वेद के माध्यम से जनमानस को निरोगी बनाने का अभुतपूर्व कार्य किया है. उन्होंने कहा कि दंत कांति गंडूष ऑयल पुलिंग एक अनुसंधान और साक्ष्य आधारित आयुर्वेदिक औषधि है, जो मुख के पायरिया और विभिन्न दंत रोगों में अत्यंत सहायक होगी. उन्होंने पतंजलि रिसर्च फाउण्डेशन की ओर से किए जा रहे अनुसंधानों की भूरी-भूरी प्रशंसा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget