एक्सप्लोरर

Fraud Alert: क्या आपके पैन कार्ड पर किसी और ने लिया है लोन? चेक करें कहीं आप भी तो नहीं हो गए फ्रॉड के शिकार

CIBIL Score: एक्सपर्ट्स पैन कार्ड होल्डर्स को समय-समय पर सिबिल स्कोर चेक करने की सलाह देते रहते हैं. इससे यह पता चलता रहता है कि आपके नाम पर किसी और व्यक्ति ने तो लोन नहीं ले रखा है.

PAN Card Alert: बदलते वक्त के साथ ही पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) की उपयोगिता बहुत तेजी से बढ़ने लगी हैं. किसी भी वित्तीय काम को निपटाने के लिए पैन और आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) द्वारा जारी किया जाता है. इसका इस्तेमाल बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए, ज्वेलरी खरीदने आदि जैसे कई जरूरी कामों के लिए किया जाता है. जब भी हम बैंक से लोन लेने जाते हैं तो बैंक सबसे पहले हमारे पैन कार्ड के जरिए हमारा सिबिल स्कोर चेक करता है. पैन कार्ड का यूज कई बार वेरिफिकेशन के कामों को पूरा करने के लिए किया जाता है. पैन कार्ड के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही इससे जुड़ी फ्रॉड की घटनाएं बहुत कॉमन हो गई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लोगों से पैन के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कहते हैं क्योंकि इसका मिसयूज (PAN Card Misuse) किया जा सकता है.

पैन कार्ड से दूसरे के नाम लिया जा रहा लोन
पिछले कुछ वक्त में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब जालसाजी करने वालों ने लोगों के पैन कार्ड डिटेल्स को चुराकर उनके नाम पर लोन ले लिया है. ऐसे में किसी को भी बिना सोचे समझें पैन कार्ड डिटेल्स न शेयर करें. अगर किसी और व्यक्ति ने आपके नाम पर लोन लिया है तो उसका जिम्मा भी आपके ऊपर ही पड़ेगा. अगर आप इस लोन को सही वक्त पर नहीं चुकाते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है.

समय-समय पर चेक करें सिबिल स्कोर
एक्सपर्ट्स पैन कार्ड होल्डर्स को समय-समय पर सिबिल स्कोर चेक करने की सलाह देते रहते हैं. इससे यह पता चलता रहता है कि आपके नाम पर किसी और व्यक्ति ने तो लोन नहीं ले रखा है. अगर आप अपना सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं तो इसे आप CIBIL, Equifax, Paytm आदि कई तरह के ऐप या वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं. इसमें आपको कुछ मिनटों की वक्त लगेगा. हम आपको CIBIL की वेबसाइट के जरिए पैन कार्ड के क्रेडिट स्कोर की जांच करने के प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

इस तरह चेक करें अपना सिबिल स्कोर-
1. अगर आप सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं तो आप इसके लिए  www.cibil.com  पर विजिट करें.
2. इसके बाद आपको यहां Get Your CIBIL Score  का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
3. इसके बाद आपको एक सब्सक्रिप्शन प्लान चुनना होगा.
4. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करें फिर आगे अपने डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारियां फिल करें.
5. इसके बाद आईडी टाइप के लिए पैन कार्ड नंबर का ऑप्शन चुनें. पैन कार्ड नंबर डालते ही आपको इसका रिकॉर्ड दिखने लगेगा.
6. इसके बाद आपके वेरिफिकेशन के लिए कुछ सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद आपको आगे पेमेंट करने के बाद एक फॉर्म मिलेगा.
7. इस फॉर्म को फिल करने के बाद आपको अपने सिबिल स्कोर की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

इस तरह शिकायत करें दर्ज
अगर आपको अपने सिबिल स्कोर कम हैं और आपको किसी फर्जी लोन की जानकारी होती हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप इसकी शिकायत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए आप https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. समय-समय पर सिबिल स्कोर करते रहने से आपको बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. 

ये भी पढ़े-

वंदे भारत की टेक्नोलॉजी में किए जा रहे बड़े बदलाव! रेल मंत्री ने चौथी Vande Bharat ट्रेन के उद्घाटन में किए बड़े ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget