एक्सप्लोरर

Pakistani Rupee: बर्बादी के भंवर में फंसा पाक, पाकिस्तानी रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर आकर गिरा

Pakistani Rupee At All-time Low: पाकिस्तान की करेंसी पाक रुपया गोते लगा रहा है और डॉलर के मुकाबले इसके दाम गर्त में जा पहुंचे हैं. कल पाकिस्तानी रुपये ने गिरावट का एक और रिकॉर्ड बना लिया है.

Pakistani Rupee At All-time Low: पाकिस्तान पतन पथ पर बढ़ रहा है. आज पाकिस्तान की उम्मीदों को और झटका लगा और पहली बार कल डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया. डॉलर की बढ़ती कीमत साफ सिग्नल दे रही है कि पाकिस्तान का बंटाधार होना अब तय है. मुल्क के मुस्तकबिल में दिवालियापन की इबारत लिखी जा चुकी है.

पाकिस्तान दिवालियेपन की कगार पर

पाकिस्तान दिवालिया होने वाला है. चीन सऊदी अरब से लेकर वर्ल्ड बैंक तक ने हाथ पीछे खींच लिए हैं. महंगाई सातवें आसमान पर है. ऐसे बुरे हालात में पाकिस्तान रुपया गोते लगा रहा है और रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ चुका है. पाकिस्तान में एक डॉलर की कीमत 255 रुपये के पार पहुंच चुकी है. महंगाई दर 25 फीसद को पार करने वाली है. 3 महीने में पाकिस्तान 5 अरब डॉलर का कर्ज ले चुका है.

पाकिस्तान में 255 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर जा पहुंची डॉलर की कीमतें

पाकिस्तान के दिवालिया होने का डंका खुद पाकिस्तानी मीडिया बजा रही है. वहां कहा जा रहा है कि डॉलर आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है. ओपन मार्केट में एकदम से 12 रुपये महंगा हो गया है. कल पाकिस्तान में ओपन करेंसी मार्केट में डॉलर 12 रुपये महंगा हुआ है और इसकी कीमतें 255 रुपये रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची हैं.

पाक रुपया 20 साल से भी ज्यादा के निचले स्तर पर

ओपन और इंटरबैंक बाजारों में रुपये की गिरावट के बाद पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) के बेंचमार्क इंडेक्स में 1,000 से अधिक अंकों की बढ़ोतरी हुई. यह जानकारी मीडिया रिपोर्टो में दी गई है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाक रुपये ने विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से कमी और आईएमएफ के कमजोर पड़ने के बाद डॉलर के मुकाबले दो दशक से भी ज्यादा समय में डॉलर के मुकाबले अपनी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की, जिससे सरकार को मुद्रा पर अपनी पकड़ ढीली करने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

पाक रुपये में दिखी 9 फीसदी से ज्यादा गिरावट

आईएमएफ की शर्त के तहत रुपया-डॉलर विनिमय दर पर अपना नियंत्रण समाप्त करने के सरकार के फैसले के बाद पाक मुद्रा 9.61 फीसदी या 24.5 रुपये की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 255.43 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया. 9 फीसदी से अधिक की गिरावट 30 अक्टूबर 1999 के बाद से सबसे ज्यादा थी जब पाकिस्तानी करेंसी 9.4 फीसदी गिर गई थी.

पाकिस्तान बर्बादी के भंवर में फंसा

पाकिस्तान बर्बादी के भंवर में फंसा है और रोज हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. ऐसे में अवाम बोल उठी है कि नालायक हुक्मरानों को बीच चौहारे पर सूली पर टांग दिया जाए. लोग कह रहे हैं कि 'पाकिस्तान की इकोनॉमी कभी ठीक नहीं हो सकती, जब तक आप हमारे हुक्मरानों को सरेआम फांसी न दें. सरेआम फांसी दें. सऊदी अरब के अंदर सरेआम गर्दन उतारते हैं यहां भी गर्दनें उतरेंगी तो कुछ होगा.'

पाकिस्तान की अवाम शरीफ सरकार को हकीकत का आइना दिखा रही

महंगा होता डॉलर पाकिस्तान की और कब्र खोद रहा है. ऐसे में अवाम शरीफ सरकार को हकीकत का आइना दिखा रही है. पाकिस्तानी मीडिया में दिखाए जा रहे पाकिस्तानी नागरिकों के बयान के मुताबिक लोगों की तिजोरियां डॉलरों से भरी हुई हैं. आप अगर वो डॉलर निकालें पाकिस्तान के फिर देखें ये सारा डॉलर क्राइसिस खत्म हो जाएगा. मैं तो खुद कश्मीरी हूं, भट्ट हूं. मैं तो चाहता ही नहीं की कश्मीर बने पाकिस्तान इन्होंने पाकिस्तान का क्या हाल किया हुआ है जो कश्मीर लेकर इन्होंने करना है. इन सब तरह के बयानों से साफ है पाकिस्तान के बुरे दिन न कभी खत्म हुए थे और न कभी होंगे.

ये भी पढ़ें

Adani Enterprises FPO: आज खुलेगा अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ, जानें प्राइस बैंड, GMP व लिस्टिंग डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget