एक्सप्लोरर

कंगाल पाकिस्तान को मिली बड़ी राहत, IMF से 3 अरब डॉलर की मदद, UAE भी देगा 1 अरब डॉलर

Pakistan Financial Crisis: आर्थिक संकट में घिरने के बाद पाकिस्तान के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. एक तरफ आईएमएफ 3 अरब डॉलर की मदद दे रहा है वहीं UAE और सऊदी अरब भी वित्तीय सहायता देने पर राजी हुए हैं.

Pakistan Financial Crisis: पड़ोसी देश पाकिस्तान के आर्थिक संकट को लेकर काफी समय से चर्चा जारी है. हालांकि कंगाली की कगार पर आ चुके इस देश को अब कुछ मोर्चों पर वित्तीय राहत मिल गई है. पहले पाकिस्तान को सऊदी अरब से 2 अरब डॉलर की आर्थिक मदद मिली और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से भी 3 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मिली है. पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात से भी 1 अरब डॉलर की आर्थिक मदद मिल रही है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दी जानकारी

इन आर्थिक मदद के दम पर पाकिस्तान डिफॉल्टर बनने से बच गया है. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के साथ कर्ज मंजूरी पर अहम बैठक के पहले ही पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने मंगलवार 11 जुलाई को जानकारी दी थी कि सऊदी अरब से उनके देश को दो अरब डॉलर की रकम की मदद मिली है. 

पाकिस्तान सेंट्रल बैंक को सऊदी अरब से मिली 2 अरब डॉलर की जमा

इशाक डार ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान सेंट्रल बैंक (एसबीपी) को सऊदी अरब से दो अरब डॉलर की जमा मिली है जिससे विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया है। इस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सऊदी अरब के नेतृत्व और जनता का आभार जताते हुए शहजादा मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया था.

आर्थिक मदद के बाद पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया

इस मदद के अगले ही दिन पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की वित्तीय मदद यूएई से मिल गई है. इस तरह कुल मिलाकर अब पाकिस्तान को 6 अरब डॉलर की आर्थिक मदद मिलने का रास्ता साफ हो गया है. गौरतलब है कि वित्तीय संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के पास सिर्फ 4.4 अरब डॉलर की ही विदेशी मुद्रा ही बची थी. हालांकि आईएमएफ की 3 अरब डॉलर, सऊदी अरब की 2 अरब डॉलर और संयुक्त अरब अमीरात की 1 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता से ये देश अब अपने विदेशी मुद्रा भंडार को 10 अरब डॉलर तक ले जाने में सफल होता हुआ दिख रहा है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम चढ़े, देश में गुरुग्राम सहित इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget