एक्सप्लोरर

Pakistan Economy: पाकिस्‍तान की सुधर रही इकॉनोमी? दोगुनी बढ़ोतरी से नौ महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

Pakistan Economy Crisis: पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से बढ़कर नौ महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच चुका है, लेकिन अभी पाकिस्‍तान के सामने विदेशी लोन संबंधी एक बड़ी समस्‍या आने वाली है. 

Pakistan Economy Crisis:  इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड से वित्तीय राहत पैकेज के बाद पाकिस्‍तान को बड़ी मदद मिली है. अब इसका विदेशी मुद्रा भंडार उछलकर नौ महीने के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंच चुका है. आईएमएफ के अलावा सऊदी अरब और संयुक्‍त अरब अमीरात से भी आर्थिक मदद मिली है, जिस कारण 14 जुलाई तक पाकिस्‍तान के विदेशी मुद्रा भंडार में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है. अब पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा भंडार 8.73 अरब डॉलर हो चुका है, जो अक्‍टूबर तक 8.76 अरब डॉलर के बाद सबसे ज्‍यादा है. 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह कुल मिलाकर लगभग 4.2 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता मिली. इसके अलावा, चीन के एक्जि‍म बैंक ने पाकिस्तान को 600 मिलियन डॉलर का कॉमर्शियल लोन दिया है, जो रिजर्व को बढ़ावा देगा और अगले सप्ताह रिजर्व में दिखाई देगा. 

पाकिस्‍ताान के केंद्रीय बैंक का दावा है कि ताजा मदद और स्‍थानी कॉमर्शियल बैंकों के पास  5.34 अरब डॉलर की हिस्‍सेदारी के साथ पाकिस्‍तान का कुल विदेशी मुद्रा भंडार अब 14.1 अरब डॉलर है. गौरतलब है कि आईएमएफ से वित्तीय सहायता ने पाकिस्‍तान को डिफॉल्‍ट होने से बचाया है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को बचाने में भी मदद की है. इस सरकार का कार्यकाल अगले महीने समाप्‍त हो जाएगा. 

भारी कर्ज का दबाव 

भले ही पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है, लेकिन पाकिस्‍तान के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ चुका है. आने वाले समय में यह पाकिस्‍तान के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. पाकिस्‍तान के ऊपर विदेशी कर्ज 100 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. आईएमएफ ने आगाह किया है कि अगर देश बेलआउट के लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहता है तो उसका कर्ज अस्थिर हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमित इंटरनेशनल फंड ऑप्शन और ज्‍यादा फंड की आवश्‍यकताओं के कारण लोन स्थिरता का जोखिम बढ़ चुका है. 

पाकिस्‍तान को अभी और फंड की आवश्‍यकता 

आईएमएफ ने पहले 120 पन्नों की रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा था कि पाकिस्तान को मौजूदा चुनाव चक्र और चल रही अतिरिक्त व्यवस्था से परे एक आईएमएफ बेलाआउट फंड और अन्य इंटरनेशनल लेंडर्स से समर्थन की आवश्यकता होगी. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह रिपोर्ट पाकिस्तान के व्यापक आर्थिक स्थिति के बारे में बताती है और देश की नकदी संकट की स्थिति से निपटने के लिए और अधिक वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर जोर देती है. 

ये भी पढ़ें 

Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इन दो चुनावी राज्‍यों ने वेतन और पेंशन में की बढ़ोतरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget