एक्सप्लोरर

ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल को भी मिला राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र, X पर किया शेयर

Ram Temple consecration ceremony: ओयो के मालिक रितेश अग्रवाल ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र को शेयर किया है. इस निमंत्रण पत्र में सामने की तरफ अयोध्या में राम मंदिर का एक स्केच बना है.

Ram Temple consecration ceremony: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल को भी आमंत्रित किया गया है. हॉस्पिटेलिटी सीरीज वाली ओयो अयोध्या में राम मंदिर के समारोह के मौके पर आने वालों की भारी आमद से निपटने के लिए तैयारी कर रही है. अब इसके मालिक और अरबपति होटल कारोबारी रितेश अग्रवाल ने राम मंदिर के निमंत्रण पत्र की एक तस्वीर एक्स पर शेयर की है. 

रितेश अग्रवाल ने लंबे चौड़े एक्स पोस्ट में की योगी सरकार की तारीफ

रितेश अग्रवाल ने राम मंदिर आमंत्रण को 'व्यक्तिगत खुशी का स्रोत और 'पूरे देश के लिए गर्व का विषय' बताया है. रितेश अग्रवाल ने ये भी कहा कि भारत के आध्यात्मिक पर्यटन इकोसिस्टम में एक उज्ज्वल स्थान के रूप में अयोध्या की सराहना की जानी चाहिए. इसके अलावा अपने लंबे चौड़े एक्स पोस्ट में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों की तारीफ भी की है. उनके मुताबिक इसकी मदद से ओयो को अयोध्या शहर में एक मजबूत उपस्थिति बनाने में सक्षम बनने में कामयाबी मिली है.

ओयो के फाउंडर और ग्रुप सीईओ रितेश अग्रवाल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि-  

"इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होने के निमंत्रण से मैं अभिभूत हूं. 22 जनवरी को होने वाला अभिषेक समारोह भारत की आध्यात्मिक विरासत में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है.

जैसा कि किसी ने अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व की कहानियों को उठाया है, यह व्यक्तिगत गर्व और सम्मान का मामला है.

रोजाना 3 लाख से अधिक टूरिस्ट के आने की उम्मीद के साथ, भारत (और जल्द ही दुनिया) में आध्यात्मिक यात्रा के लिए सबसे बड़ा डेस्टिनेशन, अयोध्या भारत के स्प्रिचुअल टूरिज्म यानी आधात्यमिक पर्यटन इकोसिस्टम में एक उज्ज्वल स्थान के रूप में खड़ा है.

उत्तर प्रदेश सरकार की प्रगतिशील नीतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास ने राज्य में टूरिज्म और कारोबाार के फलने-फूलने का माहौल तैयार किया है. इसके साथ ही बढ़ते अवसर और उद्यमिता ने अयोध्या में एक मजबूत उपस्थिति स्थापित करने में ओयो को सक्षम बनाया है. OYO को चुनने के लिए 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी के आकलन को भी मापा गया है.

हम भारत और दुनिया भर के तीर्थयात्रियों को अयोध्या की आध्यात्मिक जीवंतता का अनुभव कराने के लिए उनकी सेवा करने और उन्हें सुगम पहुंच प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 

अयोध्या में, व्यापार और आस्था का एक साथ सहज संगम होता है - यह अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व का शहर है जो कीमती कारोबारी मौके भी पेश करता है.

यह न केवल व्यक्तिगत खुशी का स्रोत है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण भी है... "

निमंत्रण कार्ड की खूबसूरत तस्वीर रितेश अग्रवाल ने शेयर की

ओयो के मालिक रितेश अग्रवाल ने जिस निमंत्रण कार्ड को शेयर किया है उस निमंत्रण कार्ड में सामने की तरफ अयोध्या में राम मंदिर का एक स्केच है. अंदर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तिथि उकेरी गई है.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई हाई-प्रोफाइल नाम शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोग राम मंदिर के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है.

ये भी पढ़ें

कभी आसमान छूने वाले जेट एयरवेज के नरेश गोयल की दयनीय हालत, वायरल तस्वीरों में दिखी मजबूरी, जेल में मरने देने की कर चुके अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget