एक्सप्लोरर

Gratuity Update: ग्रैच्युटी कैलकुलेट करने को लेकर केरल के कंट्रोलिंग अथॉरिटी के इस आदेश से कर्मचारियों को होगा जबरदस्त फायदा!

Gratuity News: जो भी कर्मचारी किसी कंपनी में पांच साल तक लगातार नौकरी करता है वो ग्रैच्युटी का फायदा पाने का हकदार हो जाता है.

Gratuity Payment News: अगर आप अपनी कंपनी को छोड़ने के बाद ग्रैच्युटी पाने के हकदार हैं तो हो सकता है कि आपको आने वाले समय में ज्यादा ग्रैच्युटी मिले. आने वाले दिनों में कंपनियों को अपने कर्मचारियों को ग्रैच्युटी के रूप में ज्यादा रकम का भुगतान करना पड़ सकता है. केरल के एक लेबर कमिश्नर ने ग्रैच्युटी कैलकुलेशन को लेकर जो आदेश पारित किया है उस आदेश को आधार माना जाए तो कंपनियों पर ये आदेश भारी पड़ सकता है. 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल निजी क्षेत्र की एचडीएफसी बैंक के पूर्व एम्पलॉय ने पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी एक्ट 1972 के तहत क्ंट्रोलिंग अथॉरिटी के पास एक याचिका लगाई थी. इस एम्पॉलय का नाम है पी वी उन्नीकृष्णण पिल्लई जिन्होंने 2022 में नौकरी छोड़ने से पहले 16 सालों तक बैंक में नौकरी करते रहे थे. एचडीएफसी बैंक ने जो उन्हें ग्रैच्युटी का भुगतान किया था उसपर उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए उसे अथॉरिटी में चुनौती दी. 8 जून 2022 को याचिका दायर करते हुए उन्होंने अपनी दलील में कहा कि बैंक को केवल बेसिक पे पर नहीं पर साथ में पर्सनल पे को साथ जोड़कर ग्रैच्युटी का भुगतान करना चाहिए. पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी एक्ट 1972 का पालन करवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी को क्ंट्रोलिंग अथॉरिटी कहा जाता है. 

अथॉरिटी का ऐतिहासिक आदेश 

पी वी उन्नीकृष्णण पिल्लई के इस दलील को स्वीकार करते हुए क्ंट्रोलिंग अथॉरिटी ने एचडीएफसी बैंक से उन्हें 7.22 लाख रुपये अतिरिक्त रकम के साथ 10 फीसदी साधारण ब्याज का भुगतान भी करने को कहा. ये 5.95 लाख रुपये पूर्व में भुगतान किए गए ग्रैच्युटी के रकम के अतिरिक्त है जो बैंक पहले ही भुगतान कर चुकी थी. ये आदेश बीते वर्ष जुलाई 2022 में ही आ गया था लेकिन बैंक और याचिकाकर्ता को 20 जनवरी 2023 को अथॉरिटा के इस आदेश के बारे में सूचित किया गया. एर्नाकुलम के अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता के सैलेरी के संबंध में, एम्पलॉयर ने पर्सनल पे शब्द का इस्तेमाल किया है पर्सनल अलाउंस नहीं. दूसरे सभी सैलेरी के कॉम्पोनेंट को अलाउंस कहा गया है. इसलिए पर्सवल पे के रकम को जोड़कर ग्रैच्युटी का भुगतान करना होगा. पी वी उन्नीकृष्णण पिल्लई ने अपने दलील में कहा कि पर्सनल पे उनके वेतन का हिस्सा है और ये अलाउंस नहीं है. 

कैसे कैलकुलेट होता है ग्रैच्युटी 

पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी एक्ट के मुताबिक ग्रैच्युटी के रकम को कैलकुलेट करने के लिए बेसिक पे के अलावा महंगाई भत्ता समेत सभी भत्ते को शामिल किया जाता है. हालांकि इसमें बोनस, कमीशन, हाउस रेंट अलाउंस, ओवरटाइम वेज और दूसरा अलाउंस शामिल नहीं होता है. 

जानकारों का मानना है कि उच्च अथॉरिटी से भी इस आदेश पर मुहर लग जाती है तो सभी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को ज्यादा ग्रैच्युटी का भुगतान करना होगा. बहरहाल एचडीएफसी बैंक इस आदेश को हाईकोर्ट से पहले डिप्टी लेबर कमिश्नर के पास चुनौती देने की तैयारी कर रही है. 

किसे मिलता है ग्रैच्युटी का फायदा

अगर कोई कर्मचारी किसी कंपनी में लगाचार पांच सालों तक नौकरी करता है तो वो ग्रैच्युटी पाने का हकदार हो जाता है. नौकरी करने के आखिरी महीने के बेसिक वेतन और महंगाई भत्ते को जोड़के बाद जितना रकम बनता है उसे व्यक्ति जितने वर्ष नौकरी कोई करता है उससे गुणा कर जितना रकम बनता है उतना ग्रैच्युटी का भुगतान कंपनियों को कर्मचारियों को करना पड़ता है.  

ये भी पढ़ें

Twitter: एलन मस्क का बड़ा एलान, 280 कैरेक्टर्स की जगह जल्द ही कर पाएंगे इतने लंबे ट्वीट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget