एक्सप्लोरर

'आज ही आखिरी दिन है', Oracle के मेल ने उड़ा दी नींद, लेऑफ के बाद क्या हुआ? कर्मचारियों ने बताया

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Oracle ने कर्मचारियों को ईमेल द्वारा सूचित किया गया कि उनका एक्सेस तुरंत बंद हो जाएगा और उन्हें सेवरेंस पैकेज के लिए टर्मिनेशन डॉक्यूमेंट साइन करने होंगे.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए बिना अतिरिक्त वेतन के काम का दबाव बढ़ रहा।

Oracle Layoffs: हाल ही में अमेरिकी मल्टीनेशनल कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कंपनी Oracle ने बड़े स्तर पर छंटनी करने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी कर्मचारियों को एक ईमेल के माध्यम से दी गई है. ईमेल में बताया गया कि ये फैसला कंपनी की जरूरतों और संगठन में बदलाव के चलते लिया गया है. साथ ही ये भी बताया गया कि आज का दिन ही उनका आखिरी कामकाजी दिन है. यानी कोई अतिरिक्त समय या ट्रांजिशन पीरियड नहीं दिया जाएगा. 

अब तक इस छंटनी में करीब 12,000 लोग प्रभावित हुए हैं. बाजार विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक, यह संख्या 20,000 से 30,000 तक पहुंच सकती है. जो Oracle की कुल 162,000 कर्मचारियों का लगभग 18 प्रतिशत होती है.

Oracle ने छंटनी के बाद कर्मचारियों को दिए निर्देश

ईमेल में कर्मचारियों को जल्दी से जल्दी कार्रवाई करने के लिए कहा गया, क्योंकि उनका एक्सेस जल्द ही बंद होने वाला था. ईमेल में पहले उनके मेहनत और योगदान की सराहना की गई. हालांकि, इसके तुरंत बाद जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई.

कर्मचारियों को बताया गया कि वे सेवरेंस पैकेज के लिए योग्य हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें टर्मिनेशन डॉक्युमेंट्स DocuSign के जरिए साइन करना होगा. जो उनके Oracle ईमेल पर भेजे गए थे.

कर्मचारियों को मिला थोड़े समय का विंडो

ईमेल में ये भी बताया गया कि कंप्यूटर, ईमेल, वॉइसमेल और फाइल्स तक उनका एक्सेस जल्दी ही बंद कर दिया जाएगा. इसका मतलब यह था कि कर्मचारियों के पास सिर्फ थोड़े समय की विंडो थी, जिसमें वे सभी जरूरी काम पूरी कर सकें.

छंटनी के बाद कर्मचारियों पर बढ़ रहा दबाव

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक Reddit पोस्ट खूब चर्चा में है. जिसमें खुद को Oracle का कर्मचारी बताने वाले एक यूजर बाकी कर्मचारियों को सलाह दे रहे हैं कि वे छंटनी के बाद खाली हुई भूमिकाओं को संभालने के लिए ज्यादा मेहनत न करें.

एक कर्मचारी ने बताया कि बड़े पैमाने की छंटनी के बाद कंपनियां अक्सर बाकी कर्मचारियों से उम्मीद करती हैं कि वे अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभालेंगी. इससे लोग ज्यादा घंटों तक काम करने और अपनी सीमाओं से बाहर जाकर काम करने के दबाव में आ जाते हैं. जबकि इसके लिए उन्हें आमतौर पर कोई अतिरिक्त वेतन नहीं मिलती है.

Oracle की छंटनी में सीनियर कर्मचारियों पर असर

Oracle में 34 साल से काम कर रही Nina Lewis ने एक पोस्ट में दावा किया है कि हाल की छंटनी में खास तौर पर सीनियर एक्जिक्यूटिव और मिड-लेवल मैनेजर को टारगेट किया गया है. 

पोस्ट के अनुसार, कंपनी की ने उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई जिनके पास ज्यादा स्टॉक ऑप्शंस और इक्विटी थे. इससे कंपनी अपने लंबे समय के वित्तीय दायित्वों को कम कर सकती थी.

यह भी पढ़ें:

क्या अकाउंट से अपने आप कट जाती है EMI? इस एक गलती से कहीं डूब न जाएं सारा पैसा

सुगम कुमार सिंह पिछले करीब  3.5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. इस समय एबीपी लाइव में बिजनेस की खबरों पर नजर रखते हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है.  करियर के शुरुआती दो साल उन्होंने जमशेदपुर में क्षेत्रीय पत्रकारिता करके बिताया है. जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और न्यूज लेखन का अनुभव हासिल किया. काम के अलावा भारतीय व विश्व सिनेमा देखना और क्रिकेट खेलना रुचियों में शामिल हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget