एक्सप्लोरर

अब आपको ऑनलाइन खरीदारी में हर वक्त नहीं मिलेगा कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर का ऑप्शन, जानिए- क्यों

बहुत सारे लोग ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनते हैं. लोग इसे मुफ्त की सुविधा समझ इसको 'सीरियसली' नहीं लेते. लेकिन अब ऐसे लोगों की पहचान सॉफ्टवेयर करने जा रहा है.

नई दिल्ली: ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त सबसे आसान तरीका कैश ऑन डिलीवरी (COD) है. इसका सबसे बड़ा फायदा अपना मनपसंद सामान ऑर्डर करने के बाद कुछ दिन और विचार करने के लिए समय का मिल जाना है. साथ ही अगर आपके पास पैसे की तंगी है तो दोस्तों, साथियों से कर्ज लेकर भुगतान करने के लिए कुछ मोहलत मिल जाती है. इसके बाद भी आपको ख्याल आया कि नहीं हमें सामान नहीं चाहिए, तो ऑर्डर को कैंसिल करने का पर्याप्त समय रहता है.

आप अपनी लत को सुधारें, वर्ना मिल सकता है झटका

लेकिन अगर ये आपकी लत है, ऑर्डर के बाद खरीदें या न खरीदें की धुविधा में फंसे हैं, तो आनेवाले दिनों में आप ऐसा नहीं कर सकते. ऐसा नहीं होगा कि कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प खत्म हो जाएगा. बल्कि ऑनलाइन कंपनियां सामान को ऑर्डर करते वक्त आपके मूड को भांप लेंगीं और जब आप ऑर्डर करेंगे तो सिस्टम आपके कैश ऑन डिलीवरी विकल्प को स्वीकार नहीं करेगा.

सॉफ्टवेयर भांपेगा आपके मूड को

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों का कहना है कि उनके यहां करीब 65 फीसदी कारोबार कैश ऑन डिलीवरी से होता है. इस विकल्प को अपनाने के बाद करीब एक तिहाई ऑनलाइन खरीददार डिलीवरी के समय सामान को लौटा देते हैं. ऐसा करने पर उन्हें 50 से 150 रुपये के बीच नुकसान होता है. इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां अपने नुकसान से बचने और ग्राहकों को जोड़े रखने पर सोच रही हैं. चूंकि खरीददार से आमना-सामना नहीं होता. बल्कि खरीददार और विक्रेता के बीच सॉफ्टवेयर माध्यम बनता है. इसलिए अब ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां सॉफ्टवेयर डेवलप करने पर फोकस कर रही हैं. सिस्टम में इस सॉफ्टवेयर के आ जाने के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. ऑनलाइन खरीददार के बारे में अगर ये सॉफ्टवेयर नकारात्मक मूड को दर्शाता है तो सॉफ्टवेयर खरीददारी के कैश ऑन डिलीवरी विकल्प को स्वीकार नहीं करेगा. तो, अगर आप मुफ्त की सुविधा के आदी हैं, तो ऑनलाइन खरीदारी करें, मगर जरा सोचकर. कैश ऑन डिलीवरी विकल्प अपनाने के बाद सामान को लौटाना आपको झटका दे सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget