एक्सप्लोरर

Onion Price Hike: टमाटर ने किया लाल अब प्याज निकालेगा आंसू, सितंबर में बढ़ सकती है कीमतें

Onion Prices: आम आदमी वैसे ही महंगाई से परेशान है. अब आने वाले दिनों में प्याज की महंगाई सताने वाली है.

Onion Price Hike: टमाटर की आसमान छूती कीमत (Tomato Price Hike) ने पहले ही लोगों को लाल कर रखा है. अब आने वाले दिनों में प्याज की कीमत ( Onion Price) में तेजी आम लोगों के आंखों से आंसू निकालने वाली है. एक रिपोर्ट के मुताबिक प्याज की कीमतें आने वाले दिनों में 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है.

क्रिसिल मार्केट इंटेलीजेंस एंड एनालिटिक्स ( Crisil Market Intelligence and Analytics) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सप्लाई-डिमांड में खाई होने के चलते अगस्त के आखिर में प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट ने अपने ग्रांउड रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रिटेल मार्केट में प्याज की कीमतों बढ़कर सितंबर महीने में 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है. क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया कि प्याज की कीमतों में तेजी के बावजूद 2020 के मुकाबले कीमत कम रहेगी, जब कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था. 

रिपोर्ट के मुताबिक रबी सीजन में पैदा होने वाले प्याज का शेल्फ लाइफ 1 से 2 महीने कम होता है और इस वर्ष फरवरी-मार्च में पैनिक सेलिंग के चलते ओपन मार्केट में प्याज की स्टॉक में अगस्त सितंबर में कमी देखने को मिलेगी. इस दौरान डिमांड और सप्लाई में मिसमैच देखने को मिल सकता है.  

हालांकि सरकार लगातार प्याज के डिमांड और सप्लाई पर नजर बनाये हुए हैं और कीमतों में तेज उछाल के बाद सरकार दखल दे सकती है. सरकार का दावा  है कि उसके पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. दरअसल पिछले महीने भारी बारिश के चलते किसानों ने जो प्याज स्टोर किया हुआ था वो खराब हो गया है. 

एक तरफ पहले से टमाटर, अदरक, मिर्च, लहसुन और दूसरी सब्जियों की कीमतें आम लोगों को परेशान कर रही है. अब अब प्याज की कीमतें बढ़ी तो आम लोगों के खाने के स्वाद का जायका बिगड़ सकता है.   

ये भी पढ़ें 

Finance Ministry Alert: वित्त मंत्रालय ने किया आगाह, कस्टम ड्यूटी या फीस वसूली के लिए आने वाले कॉल-मैसेज से रहे सावधान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget