एक्सप्लोरर

Onion Price Hike: महंगा प्याज कर चुका पूर्व में बीजेपी का बेड़ा गर्क, मोदी सरकार नहीं लेना चाहती कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई जोखिम!

Onion Price Update: आरबीआई से लेकर वित्त मंत्रालय सभी सरकार को खाद्य महंगाई को लेकर आगाह कर रहे हैं. ऐसे में सरकार प्याज की कीमतों में तेजी पर हरकत में आ गई है.

Onion Price Hike: टमाटर की कीमतों में 700 फीसदी तक के उछाल के बाद नए फसल के आवक शुरू होने के बाद से रिटेल मार्केट में टमाटर की कीमतें घटने लगी हैं.  लेकिन अब प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी, मोदी सरकार के साथ सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की सिरदर्दी बढ़ा सकती है.  जुलाई महीने में खाद्य महंगाई दर वैसे ही डबल डिजिट 11.51 फीसदी पर जा पहुंची है. उसपर से प्याज की कीमतें बढ़ी तो महंगाई दर में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. 

इस वर्ष कई बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल है. टमाटर की कीमतों में उछाल से सबक लेते हुए अभी से केंद्र सरकार प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर हरकत में आ गई है. सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर नकेल कसने के लिए 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दिया है. तो 25 रुपये किलो में रिटेल मार्केट में प्याज बेचा जा रहा है. प्याज की कीमतों में उछाल सत्ताधारी दलों के आंखों से आंसू निकाल सकती है. वैसे ही महंगे प्याज के चलते पूर्व में सत्ताधारी दल सत्ता पाने से दूर रह गई थी. इसलिए सरकार अभी से बेहद सतर्क है. 

टमाटर की कीमतों में उछाल के बाद सरकार की भारी आलोचना हुई थी. केंद्र सरकार ने कई राज्यों जहां टमाटर की खपत ज्यादा होती है वहां नेफेड और एनसीसीएफ के जरिए सस्ती कीमत पर टमाटर बेचा है. पर अब प्याज की बारी है. 

अगस्त महीने के पहले हफ्ते में  क्रिसिल मार्केट इंटेलीजेंस एंड एनालिटिक्स ( Crisil Market Intelligence and Analytics) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि  सप्लाई-डिमांड में खाई होने के चलते अगस्त के आखिर में प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट में कहा गया था कि प्याज की कीमतों बढ़कर सितंबर महीने में 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है.  इस वर्ष फरवरी-मार्च में पैनिक सेलिंग के चलते ओपन मार्केट में प्याज की स्टॉक में अगस्त सितंबर में कमी देखने को मिलेगी. इस दौरान डिमांड और सप्लाई में मिसमैच देखने को मिल सकता है. महाराष्ट्र में 40 फीसदी प्याज का उत्पादन होता है. वहां मानसून में बारिश कम हुई है ऐसे में प्याज की फसल प्रभावित हो सकती है. इससे भी सरकार की चिंता बढ़ी हुई है.  

ऐसे में प्याज को लेकर सरकार की ओर से लिया गया फैसला ये इशारा कर रहा कि महंगाई को लेकर सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. खाद्य महंगाई में उछाल से केंद्र में बीजेपी और मोदी सरकार को नुकसान हो सकता है. आरबीआई ने पिछले हफ्ते जो बुलेटिन जारी किया था उसमें कहा गया कि  सप्लाई में जो दिक्कतें पैदा हुई हैं वो फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है. महंगाई दर मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6 फीसदी के ऊपर बनी रह सकती है. तो वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने भी कहा है कि आने वाले महीनों में महंगाई का दबाव बना रह सकता है. उसने केंद्र सरकार और आरबीआई को इसे लेकर बेहद सतर्क रहने की नसीहत दी है. 

ये भी पढ़ें 

Inflation In India: आने वाले महीनों में और सताएगी महंगाई, वित्त मंत्रालय ने सरकार और आरबीआई को किया आगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget