एक्सप्लोरर

OPS:  इन अधिकारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का फायदा लेने का आखिरी मौका, NPS से OPS में कर सकेंगे स्विच

Old Pension Scheme: सरकार के चुनिंदा अधिकारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम से ओल्ड पेंशन स्कीम में स्विच करने का आखिरी मौका आया है और इसके लिए केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने पत्र लिख दिया है.

OPS: ओल्ड पेंशन स्कीम और न्यू पेंशन स्कीम के बीच ज्यादा फायदा किसमें है इसको लेकर चर्चा चलती रहती है. अब केंद्र सरकार ने कुछ चुनिंदा सरकारी अधिकारियों को न्यू पेंशन स्कीम से ओल्ड पेंशन स्कीम में स्विच करने का मौका दिया है. ये एक वन टाइम ऑप्शन होगा जिसके तहत नेशनल पेंशन सिस्टम के अंतर्गत आने वाले ऑल इंडिया सर्विसेज (AIS)  के अधिकारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का फायदा मिल सकेगा. 

केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने पत्र लिखकर दी जानकारी

13 जुलाई 2023 को केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने पत्र सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. इसमें लिखा गया है कि 22 दिसंबर 2003 के एनपीएस नोटिफिकेशन के जारी होने से पहले जिन अधिकारियों ने जॉब जॉइन की और जो 1 जनवरी 2004 के न्यू पेंशन स्कीम के तहत कवर हो रहे हैं, उन्हें एक बार के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम में स्विच करने का वन टाइम ऑप्शन दिया जाएगा. ये विकल्प उन्हें AIS (DCRB) नियम, 1958 के तहत दिया जाएगा.

कौन ले सकते हैं स्विचिंग के ऑप्शन का फायदा

डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) ने इस आश्य का पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि आईएएस, आईपीएस और आईएफओएस के अधिकारियों के लिए ये नोटिफिकेशन जारी किया है. सिविस सर्विसेज एग्जामिनेशन 2003 के जरिए चुने जाने वाले ऑल इंडिया सर्विसेज (AIS)  के अधिकारी, सिविस सर्विसेज एग्जामिनेशन 2004 के तहत आने वाले अधिकारी और इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज एग्जामिनेशन 2003 के अंतर्गत आने वाले अधिकारी इस विकल्प का फायदा ले सकते हैं.

ओपीएस से एनपीएस में कब तक कर सकते हैं स्विच

जो एआईएस अधिकारी ओपीएस से एनपीएस में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें इस ऑप्शन के लिए 30 नवंबर 2023 तक आवेदन कर देना होगा. डीओपीटी ने स्पष्ट किया है कि ये उनका ओपीएस में जाने का आखिरी मौका होगा. जो अधिकारी 30 नवंबर 2023 तक इस विकल्प के लिए अप्लाई नहीं करेंगे उन्हें पहले की तरह न्यू पेंशन स्कीम का फायदा मिलता रहेगा. 

ये भी पढ़ें

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget