एक्सप्लोरर

Ola Electric को लेकर आई बड़ी खबर, दो बड़े अधिकारियों ने दे दिया इस्तीफा

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक के दो टॉप लेव अफसरों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. इनमें चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर सुवोनिल चटर्जी शामिल हैं.

Ola Electric: देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर सुवोनिल चटर्जी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. CNBC-TV18 के सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि हुई है. हालांकि कंपनी ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की. 

सुवोनिल ने Ola के इन प्रोडक्ट्स को किया डिजाइन

कंपनी में हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर हुए रीऑर्गेनाइजेशन के कुछ ही दिनों पर इन दोनों ने इस्तीफा दिया, जिसके तहत 500 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी. सुवोनिल ओला में डिजाइन हेड के तौर पर साल 2017 में शामिल हुए. उन्होंने Ola Krutrim और Ola Maps जैसे प्रोडक्ट्स को डिजाइन करने में अहम भूमिका निभाई. साल 2021 में उन्हें चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर के तौर पर उनका प्रोमोशन हुआ. ओला से पहले वह हाउसिंग डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों में काम कर चुके हैं. 

2019 में Ola संग जुड़े खंडेलवाल

दूसरी तरफ अंशुल खंडेलवाल साल 2019 में फूडपांडा के ओला संग जुड़ने के बाद कंपनी में शामिल हुए. फूडपांडा में वह मार्केटिंग हेड के तौर पर काम कर रहे थे. साल 2022 में वह ओला इलेक्ट्रिक में CMO बने. इनसे पहले टॉप लेवल के कई अफसरों ने कंपनी का साथ छोड़ा. 2019 में कंपनी के को-फाउंडर और पूर्व सीटीओ अंकित भाटी ओला से अलग हुए. इस साल की शुरुआत में कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी प्रमेंद्र तोमर ने भी कंपनी छोड़ दी. इसी साल दिसंबर में ओला इलेक्ट्रिक के चीफ पीपल ऑफिसर एन बालचंदर ने भी इस्तीफा दे दिया.

कंपनी को हुआ घाटा

ये सारे इस्तीफे तभी दिए गए जब ओला ने हाल ही में अपनी रिटेल और सर्विस नेटवर्क के बड़े पैमाने पर विस्तार करने की घोषणा की, जिसके तहत पूरे भारत में अपने स्टोर की संख्या 800 से बढ़ाकर 4,000 करने का लक्ष्य रखा गया है. बावजूद इसके साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को कंसोलिडेटेड घाटे का सामना करना पड़ा, जो एक साल पहले 524 करोड़ रुपये से घटकर 495 करोड़ हो गया. हालांकि, इसी तिमाही में कंसोलिटेडेटेड रेवेन्यू पिछले साल 873 करोड़ से बढ़कर 1,214 करोड़ रुपये हो गया. 

ये भी पढ़ें:

'मैं हूं ना' का ये एक्टर आज बिजनेस वर्ल्ड का है बेताज बादशाह; रणबीर, प्रभास जैसे कई एक्टरों से हैं अमीर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget