एक्सप्लोरर

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 3 फीसदी गिरे, घाटे के झटके से हो रही भयानक बिकवाली!

Ola Electric Stock: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में लगातार चौथे दिन यह गिरावट है. इसके साथ ही 87 लाख शेयर अपना मालिक बदल चुके हैं. ओला इलेक्ट्रिक को शेयर बाजार के अलावा भी कई तरह के झटके लग रहे हैं.

Ola Electric Share: ओला इलेक्ट्रिक को लगातार करंट लग रहा है. सोमवार को शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में ही ओला इलेक्ट्रिक के शेयर तीन फीसदी तक गिर गए. बाजार खुलने के साथ ही शेयरों में 68.81 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कारोबार करना शुरू किया, लेकिन शुरूआत से ही लाल निशान दिखा रहे शेयर गोता लगाते चले गए. नौ बजकर 50 मिनट पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर तीन फीसदी गिरावट के साथ 67.65 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. कुछ देर बाद यह 67.85 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक उठे.

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में लगातार चौथे दिन यह गिरावट है. इसके साथ ही 87 लाख शेयर अपना मालिक बदल चुके हैं. ओला इलेक्ट्रिक को शेयर बाजार के अलावा भी कई तरह के झटके लग रहे हैं. सीसीपीए यानी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी की ओर से ओला इलेक्ट्रिक को कई नोटिस दिए गए हैं. सीसीपीए की रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कर्नाटक में हाईकोर्ट ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ सुनवाई भी कर रही है.

तीसरी तिमाही में 564 करोड़ का घाटा

भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली ओला इलेक्ट्रिक को तीसरी तिमाही में 564 करोड़ का नुकसान हुआ है. तीसरी तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक को यह नुकसान कड़े कांपीटिशन और कस्टमर सर्विस संबंधी शिकायतों के समाधान पर होने वाले खर्च के कारण लगा है. इससे पहले की तिमाही यानी दूसरी तिमाही में भी ओला इलेक्ट्रिक को 376 करोड़ का नुकसान हुआ था. तीसरी तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक को 1045 करोड़ की कमाई हुई है. जो साल भर पहले इसी दौरान 1296 करोड़ थी. इसी तरह तीसरी तिमाही में 1505 करोड़ खर्च हुए, जो साल भर पहले इसी अवधि में 1597 करोड़ थे.

फेस्टिव सीजन में भी प्रॉफिट रिचार्ज नहीं

ओला इलेक्ट्रिक की ओर से कहा गया है  कि अक्टूबर 2024 में फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री अच्छी रही, लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस कमजोर रहा. कंपनी ने यह भी कहा कि उसने सर्विस से जुड़ी समस्याओं को हल कर लिया है और अब अपने नेटवर्क विस्तार के जरिए मार्केट शेयर और मार्जिन में सुधार कर रही है.

ये भी पढ़ें:Global Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप का एलान, स्टील और एल्युमिनियम के इंपोर्ट पर लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ, कितना बड़ा है खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget