एक्सप्लोरर

Domestic Flights: हवाई सफर करने का है प्लान तो अब आसानी से मिलेगी फ्लाइट, सरकार ने दी ये जानकारी

Indian Airlines: कोरोना की वजह से एयरलाइन कम संख्या में घरेलू उड़ानों का संचालन कर रहे थे, लेकिन अब सरकार ने बताया है कि अगले 2 महीनों में हवाई यात्रियों की संख्या और उड़ानों की संख्या बढ़ेगी.

Indian Airlines: अगर आपका भी हवाई यात्रा करने का प्लान है तो आपके लिए राहत की खबर है. कोरोना की वजह से इंडियन एयरलाइन कम संख्या में घरेलू उड़ानों का संचालन कर रहे थे, लेकिन अब सरकार ने बताया है कि अगले 2 महीनों में हवाई यात्रियों की संख्या और उड़ानों की संख्या कोविड पूर्व स्तर पर पहुंच जाएगी. 

टैक्स कम करने का किया आग्रह
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अगले दो माह में घरेलू उड़ानों के हवाई यात्रियों की संख्या कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी. उन्होंने राज्यों से जेट ईंधन (ATF) पर टैक्स कम करने का भी आग्रह किया है ताकि देश के विमानन क्षेत्र को प्रोत्साहन दिया जा सके.

ओमिक्रोन में यात्रियों की संख्या में आई कमी
कोविड महामारी से पहले घरेलू एयरलाइंस के जरिए प्रतिदिन चार लाख लोग यात्रा करते थे. महामारी की दूसरी लहर के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी थी, लेकिन नए स्वरूप ओमिक्रोन के आने के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई. सिंधिया ने कहा कि क्षमता और किराये की सीमा इसलिए लगाई गई थी, जिससे ऐसा वातावरण बनाया जा सके जिसमें सभी खिलाड़ी टिके रह सकें और सभी को कुछ बाजार हिस्सेदारी और राजस्व प्राप्त हो सके.

जानें कितनी बढ़ी यात्रियों की संख्या
आपको बता दें एयरलाइंस को 18 अक्टूबर, 2021 से पूरी क्षमता से परिचालन की अनुमति दी गई थी. अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (आइमा) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘नवंबर, दिसंबर में हमने प्रतिदिन 3.8 से 3.9 लाख यात्रियों की संख्या को छू लिया और यह कोविड-पूर्व के स्तर के पास था, लेकिन ओमीक्रोन के बाद यात्रियों की संख्या घटकर 1.6 लाख प्रतिदिन पर आ गई. इसमें करीब 65 से 70 प्रतिशत की गिरावट आई.’’ सिंधिया ने बताया कि रविवार को यात्रियों की संख्या 3.5 लाख रही.

DGCA ने जारी किया आंकड़ा
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने घरेलू एयरलाइंस ने 64.08 लाख यात्रियों को यात्रा कराई थी, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 17.14 प्रतिशत की गिरावट है. पिछले साल जनवरी में हवाई यात्रियों की संख्या 77.34 लाख रही थी.

यह भी पढ़ें: 
Pan Card Update: आपकी भी हो गई है शादी तो पैन कार्ड में जल्दी से कराएं ये अपडेट, वरना अटक जाएंगे सभी काम!

Bank Holiday March: होली, शिवरात्रि समेत मार्च में पूरे 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी
Bank Holiday: कल- परसों क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानें 16 और 17 जुलाई को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण
Bank Holiday: कल- परसों क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानें 16 और 17 जुलाई को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण
Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget