एक्सप्लोरर

NTPC Green IPO: आ रहा 10 हजार करोड़ रुपये का एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ, 4 बैंकों को चुना गया 

NTPC Green Energy: एनटीपीसी की सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन का यह बड़ा आईपीओ काफी चर्चाओं में है. पिछले साल इरेडा के आईपीओ को भी निवेशकों का जमकर साथ मिला था.

NTPC Green Energy: भारतीय स्टॉक मार्केट पर इन दिनों एक के बाद एक आईपीओ उतर रहे हैं. निवेशक भी इन छोटे-बड़े आईपीओ पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. अब एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) भी इसी बहती गंगा में हाथ धोने के लिए अपना लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आने जा रहा है. यह आईपीओ एलआईसी द्वारा 2022 में लाए गए आईपीओ (LIC IPO) के बाद किसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी द्वारा लाया जा रहा सबसे बड़ा इश्यू है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी इस आईपीओ से आने वाले पैसों का इस्तेमाल सोलर एनर्जी, ग्रीन हाईड्रोजन और ग्रीन अमोनिया जैसी चीजों पर करेगी. इस बड़े आईपीओ के लिए कंपनी ने 4 इंवेस्टमेंट बैंकों का चुनाव भी कर लिया है. 

12 इंवेस्टमेंट बैंकों ने की थी कोशिश 

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 12 इंवेस्टमेंट बैंकों ने इस आईपीओ के लिए रुचि प्रदर्शित की थी. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने इनमें से आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट को आईपीओ मैनेज करने के लिए चुना है. इस दौड़ में गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और डैम कैपिटल जैसे बड़े इंवेस्टमेंट बैंक भी शामिल थे.

एनटीपीसी की सब्सिडियरी है एनटीपीसी ग्रीन

एनटीपीसी (NTPC) ने अप्रैल, 2022 में एनटीपीसी ग्रीन का गठन किया था. यह उसकी 100 फीसदी मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है. इससे पहले एनटीपीसी ने अपनी सब्सिडियरी का 20 फीसदी हिस्सा किसी बड़े निवेशक को देने का प्रयास किया था. मलेशिया की दिग्गज एनर्जी कंपनी पेट्रोनास (Petronas) ने इस हिस्सेदारी के लिए लगभग 46 करोड़ डॉलर की बिड लगाई थी. हालांकि, एनटीपीसी ने बाद में हिस्सेदारी न बेचने का फैसला किया.

25 गीगावाट क्षमता वाला लगाना चाहती है प्लांट 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के सीईओ मोहित भार्गव ने हाल ही में सीएनबीसी टीवी 18 को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वित्त वर्ष 2025 में ही आईपीओ आएगा. उन्होंने कहा था कि एनटीपीसी ग्रीन फिलहाल 8 गीगावाट क्षमता के प्लांट पर काम कर रही है. इसे बढ़ाकर 25 गीगावाट तक ले जाना है. यही वजह है कि कंपनी जल्द से जल्द आईपीओ लाना चाहती है. इससे पहले एलआईसी का मई, 2022 में 21 हजार करोड़ रुपये का विशाल आईपीओ आया था. नवंबर, 2023 में आए इरेडा के 2150 करोड़ आईपीओ पर भी निवेशकों ने खूब पैसा लुटाया था.

ये भी पढ़ें 

Railway Super App: आ रहा रेलवे का ‘सुपर एप’, एक ही जगह मिलेंगी सारी सुविधाएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
Share market today July 16: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget