एक्सप्लोरर

मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स - निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद, पर मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर हुआ क्लोज

Stock Market Today: मिडकैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 50,684 अंकों के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा और 395 अँकों के उछाल के साथ 50,624 अंकों पर क्लोज हुआ है.

Stock Market Closing On 26 April 2024: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है. बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली के चलते बाजार में ये गिरावट देखने को मिली है. हालांकि मिडकैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर क्लोज हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 609 अंकों की गिरावट के साथ 73,730 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंकों की गिरावट के साथ 22,419 अंकों पर बंद हुआ है. 

मार्केट कैप रिकॉर्ड हाई पर

सेंसेक्स निफ्टी में गिरावट के बावजूद मिडकैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते मार्केट कैप रिकॉर्ड हाई पर क्लोज हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 404.22 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है जो पिछला कारोबारी सत्र में 404.09 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 13000 करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है. 

सेक्टरों का हाल

मिडकैप स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है जिसके चलते निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 50,684 अंकों के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा और 395 अंकों के उछाल के साथ 50,624 अंकों पर क्लोज हुआ है. एनएसई  का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 17000 के आंकड़े को पार करते हुए 17,051 अँकों पर जा पहुंचा. हालांकि बाजार बंद होने पर इंडेक्स 94.50 अंकों के उछाल के साथ 16,981.30 अंकों पर बंद हुआ है. इसके अलावा आज के ट्रेड में आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए. जबकि बैंकिंग, ऑटो, एनर्जी, मेटल्स स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 6 स्टॉक्स तेजी के साथ और 24 गिरकर बंद हुए. 

चढ़ने - गिरने वाले शेयर 

आज के कारोबार में टेक महिंद्रा 7.43 फीसदी, डिविज लैब 4.49 फीसदी, एलटीआई माइंडट्री 3.31 फीसदी, बजाज ऑटो 2.74 फीसदी, बीपीसीएल 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि गिरने वालों में बजाज फाइनेंस 7.73 फीसदी, बजाज फिनसर्व 3.52 फीसदी, नेस्ले 3.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें

Swiggy IPO: स्विगी ने आईपीओ के दस्तावेज किए जमा, 10000 करोड़ रुपये का होगा इश्यू 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget