एक्सप्लोरर

NSE Indices: शेयर बाजार में बढ़ा EV कंपनियों का वजन, शुरू हुआ भारत में पहला खास इंडेक्स

NSE EV Index: तेजी से उभर रहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के लिए भारत में पहली बार किसी शेयर बाजार ने अलग सूचकांक शुरू किया है. इससे निवेशकों को भी फायदे होने वाले हैं...

भारत के प्रमुख शेयर बाजारों में से एक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के लिए देश का पहला सूचकांक शुरू किया है. इस नए सूचकांक को निफ्टी ईवी एंड न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स नाम दिया गया है.

भारत में पहली बार शुरुआत

इस नए सूचकांक की शुरुआत के बारे में एनएसई ने एक बयान में जानकारी दी. निफ्टी ईवी एंड न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स नाम से इस नए सूचकांक की शुरुआत 30 मई से की गई. यह भारत में पहली बार हुआ है, जब इलेक्ट्रिक व्हीकल और नए जमाने की वाहन कंपनियों के लिए खास इंडेक्स शुरू किया गया हो.

इस कारण की गई शुरुआत

एनएसई यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने बताया कि इंडेक्स की शुरुआत उसकी सब्सिडियरी एनएसई इंडिसेज लिमिटेड ने की. इस नए इंडेक्स का लक्ष्य ईवी इकोसिस्टम के तहत आने वाली कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करने का है. ईवी इकोसिस्टम में आने वाली उन कंपनियों के प्रदर्शन को इस इंडेक्स के माध्यम से ट्रैक किया जाएगा, जो नए जमाने की वाहन कंपनियों या उससे जुड़ी प्रौद्योगिकी का विकास करने में जुटी हुई हैं.

ऐसे शेयरों को मिलेगी जगह

निफ्टी ईवी एंड न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स के लिए 2 अप्रैल 2018 को बेस डेट माना गया है और इंडेक्स की बेस वैल्यू 1000 तय की गई है. इस इंडेक्स में शामिल होने वाले शेयरों की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाएगी. इस इंडेक्स में उन्हीं कंपनियों के शेयरों को जगह मिलेगी, जो निफ्टी 500 इंडेक्स का हिस्सा होंगे.

खुलेंगे निवेश के नए मौके

एनएसई का कहना है कि इस इंडेक्स से निवेशकों और एसेट मैनेजर्स को निवेश करने का नया विकल्प उपलब्ध होगा. एसेट मैनेजर्स निफ्टी ईवी एंड न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स के माध्यम से नए प्रोडक्ट तैयार करने और इलेक्ट्रिक व्हीकल व न्यू-एज ऑटोमोटिव मार्केट में निवेश करने का मौका पाएंगे. इससे निवेशकों को नया इन्वेस्टमेंट व्हीकल मिलेगा.

ये भी पढ़ें: आरबीआई की बैलेंस शीट में है पाकिस्तान की पूरी जीडीपी के ढाई गुना बराबर पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget