एक्सप्लोरर

NPCI Credit Score: यूपीआई के बाद क्रेडिट स्कोर लॉन्च करने की तैयारी में एनपीसीआई, आम लोगों को ऐसे मिलेगी मदद

Digital Payment Score: एनपीसीआई भारत में क्रेडिट हिस्ट्री के बारे में लोगों को अवेयर करना चाहता है और ज्यादा से ज्यादा लोगों का क्रेडिट प्रोफाइल बनाना चाहता है...

एनपीसीआई यानी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यूपीआई के बाद आम लोगों को एक और शानदार तोहफा देने की तैयारी में है. भुगतान निगम अपना क्रेडिट स्कोर लाने की योजना बना रहा है, जिसके लिए जल्दी ही परीक्षण की शुरुआत की जा सकती है. एनपीसीआई की एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.

एनपीसीआई ने तय किया ये लक्ष्य

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में एनपीसीआई की मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीणा राय के हवाले से बताया गया है कि क्रेडिट स्कोरिंग सिस्टम की जल्द शुरुआत हो सकती है. इसके लिए एनपीसीआई ने डिजिटल पेमेंट स्कोर लाने की योजना तैयार की है. उन्होंने बताया कि एनपीसीआई के डिजिटल पेमेंट स्कोर का लक्ष्य देश के क्रेडिट स्कोरिंग प्रणाली को बेहतर बनाना है.

जल्द शुरू होने वाला है प्रयोग

एनपीसीआई अपने क्रेडिट स्कोर की शुरुआत से पहले यह देखना चाहता है कि क्या भारत में एक ऐसा डिजिटल पेमेंट स्कोर बनाने का अवसर है, जो क्रेडिट स्कोर तय करने की प्रक्रिया का हिस्सा बन सके. इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया निकट भविष्य में कुछ बैंकों के साथ मिलकर इसका प्रयोग शुरू करने जा रहा है. ये देखने के बाद कि डिजिटल पेमेंट स्कोर किस तरह से काम करता है, एनपीसीआई आगे का फैसला करेगा.

लोगों क्रेडिट हिस्ट्री की कम जानकारी

एनपीसीआई की सीओओ का मानना है कि भारत में क्रेडिट स्कोरिंग अभी सोफिस्टिकेशन के उस स्तर से मीलों पीछे हैं, जिस स्तर पर कई विकसित देशों में क्रेडिट स्कोरिंग पहले से है. देश में अभी लोगों को क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी काफी कम है. इससे लोगों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है. उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह से स्टूडेंट लाइफ से ही लोग क्रेडिट स्कोर/हिस्ट्री बनाने पर ध्यान देने लग जाते हैं और जरूरत नहीं होने पर भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं.

क्यों जरूरी है क्रेडिट स्कोर/हिस्ट्री

क्रेडिट स्कोर हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी हो जाता है, जो बैंक या एनबीएफसी आदि से कोई लोन लेना चाहता हो. आपको घर खरीदने के लिए होम लोन चाहिए या नई कार खरीदने के लिए कार लोन, बिना क्रेडिट स्कोर या क्रेडिट हिस्ट्री के लोन मिल पाना काफी मुश्किल हो जाता है. क्रेडिट हिस्ट्री बनाने के लिए क्रेडिट कार्ड या कोई लोन जरूरी हो जाता है. उसके बाद ही लोगों की क्रेडिट प्रोफाइल तैयार होती है.

ये भी पढ़ें: पेटीएम करने वाली है नई डील, इस ई-कॉमर्स स्टार्टअप को खरीदने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget