एक्सप्लोरर

आधार में अपडेट कराने के लिए अब देनी होगी 100 रुपये फीस, यहां जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को अपडेट करने के प्रोसेस को बेहद आसान बना दिया है. इसकी जानकारी UIDAI ने ट्वीट कर दी थी.

आधार का इस्तेमाल आज के वक्त में कई अहम कार्यों में होता है. चाहे आपको नया सिम कार्ड लेना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ आधार हर जगह इस्तेमाल में आता है. UIDAI ने हाल ही में आधार कार्ड से मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को अपडेट करने के प्रोसेस को बेहद आसान बना दिया है. इसकी जानकारी UIDAI ने ट्वीट कर दी थी. अब एक बार फिर UIDAI ने एक बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, अब आपको अपने आधार में बदलाव कराने के लिए 100 रुपये अदा करने होंगे.

UIDAI ने ट्वीट कर कहा कि चाहे आप अपने आधार में एक बदलाव करवाएं या फिर कई बदलाव करवाएं, बायोमीट्रिक अपडेट के लिए आपको 100 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं केवल आप डेमोग्राफिक डिटेल में बदलाव करवाते हैं तो उसके लिए आपको 50 रुपये देने होंगे. साथ ही UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों की भी जानकारी दी है.

वहीं एक अन्य ट्वीट में UIDAI ने बताया कि यदि आप आधार में अपना नाम, पता या जन्मतिथि अपडेट करना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा उपयोग किया गया डॉक्यूमेंट आपके नाम पर है और यहां सूचीबद्ध वैध दस्तावेजों में से एक है. इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर आप जानकारी को अपडेट कराने के लिए कर सकते हैं.

इससे पहले UIDAI ने बताया था कि आधार में फोटोग्राफ, बायोमेट्रिक्स, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट करने के लिए किसी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यक नहीं है. इसके लिए आपको अपना आधार नजदीकी आधार केंद्र पर लेकर जाना होगा. जिसके लिए आप अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं.

ऐसे बुक कर सकते हैं अपॉइंटमेंट

1. आपको सबसे पहले https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग ऑन करना होगा

2. अब शहर/ लोकेशन के ड्रॉप डाउन लिस्ट से निकटतम आधार केंद्र का चुनाव करें

3. इसके बाद 'Proceed to Book Appointment' पर क्लिक कर दें

4. इसके बाद 'New Aadhaar', 'Aadhaar Update' और 'Manage Appointments' में से विकल्प का चुनाव करें

5. मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद 'Generate OTP' पर क्लिक कर दें

6.सभी जानकारी भरने के बाद आपका अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा

ये भी पढ़ें:

राज्य मांग रहे हैं GST का मुआवजा, केंद्र ने कहा- हमारे पास पैसा नहीं

दिनेश कुमार खारा होंगे SBI के नए चेयरमैन, बैंक बोर्ड ब्यूरो ने की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget