एक्सप्लोरर

कोविड की वजह से इन इंश्योरेंस कंपनियों ने पॉलिसी में किए बदलाव, अब टर्म इंश्योरेंस के लिए वैक्सीनेशन जरूरी

कोविड-19 महामारी की वजह से इंश्योरेंस कंपनियों ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है. इसके अंतर्गत अब कोविड टीकाकरण के बिना टर्म इंश्योरेंस नहीं मिल सकेगा. मैक्स लाइफ और टाटा एआईए ने टर्म इंश्योरेंस कराने के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है. अन्य इंश्योरेंस कंपनियां भी अब इस दिशा में आगे बढ़ सकती हैं.

कोविड-19 महामारी की वजह से इंश्योरेंस कंपनियों ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करना शुरू कर दिया है. अब टर्म या स्वास्थ्य इंश्योरेंस करवाने के नियम भी सख्त हो गए हैं. इसकी मुख्य वजह कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई हजारों लोगों की मौत बताई जा रही है. हाल ही में इंश्योरेंस करवाने के नियम को लेकर एक और अपडेट सामने आया है. इसके तहत अब कोविड टीकाकरण के बिना टर्म इंश्योरेंस नहीं मिल सकेगा. बता दें कि इस समय लगभग सभी इंश्योरेंस कंपनियां आवेदकों से कोरोना से जुड़ी जानकारियां मांग रही हैं. 

इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस की एमडी आरएम विशाखा का कहना है कि महामारी में बेतहाशा मौतों से टर्म इंश्योरेंस का क्लेम 30 फीसदी बढ़ गया है. वहीं, कंपनियां अब अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी को और कड़ी करने के लिए मजबूर हो गई हैं." मैक्स लाइफ और टाटा एआईए ने टर्म इंश्योरेंस कराने के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है. मैक्स लाइफ ने 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को टीका लगवाने पर ही टर्म इंश्योरेंस देने की शर्त रही है. वहीं, टाटा एआईए सभी उम्र वर्ग के लिए कम से कम एक वैक्सीन लगवाने का डॉक्यूमेंट मांग रही है.

टर्म इंश्योरेंस कंपनियों ने अपने प्रीमियम में किया इजाफा

अब टर्म इंश्योरेंस के लिए मेडिकल चेकअप की पॉलिसी में भी बदलाव किया गया है. फिलहाल दो कंपनियों ने वैक्सीन डॉक्यूमेंट जमा करना अनिवार्य किया है लेकिन जल्द अन्य कंपनियां भी इस दिशा में आगे बढ़ सकती हैं. कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य और जान पर जोखिम बढ़ने के साथ लोगों में इंश्योरेंस की जरूरत भी बढ़ी है. इसको ध्यान में रखते हुए टर्म इंश्योरेंस कंपनियों ने अपने प्रीमियम में 25-30 फीसदी तक इजाफा कर दिया है. पहले जहां 40 साल की उम्र वाले व्यक्ति को 15 हजार रुपये में टर्म इंश्योरेंस मिल जाता था, वहीं अब इसके लिए कम से कम 18,800 रुपये खर्च करने होंगे.

यह भी पढ़ें-

रोहतास: ट्रक से टकराई पुलिस की जीप, 1 कैदी की मौत और कई घायल, 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी

बिहारः सिवान में पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, सात लोग घायल, गांव में तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget