एक्सप्लोरर

अब आपके आईफोन और मैकबुक की देखभाल करेगी टाटा, एपल के साथ हो गई बड़ी डील

साइबर मीडिया के वाइस प्रसिडेंट प्रभु राम का कहना है कि यह साझेदारी टाटा में एपल के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. ये डील भारत में रिफर्बिश्ड फोन बेचने की एक बुनियाद खड़ा सकती है, जिस तरह का मॉडल अमेरिका में है.

iPhone Repairs In India: एक तरफ जहां एपल अपना कारोबार चीन से शिफ्ट कर भारत ला रही है और तेजी के साथ अपना प्रोडक्शन बढ़ाने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ आईफोन को लेकर भारतीय की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इस दिशा में एक और कंपनी ने बड़ा कदम उठाया गया है. तेजी से आईफोन और लैपटॉप के बढ़ते भारतीय बाजार में एपल ने टाटा के साथ डील की है और आईफोन-मैकबुक को रिपेयर का काम टाटा ग्रुप को सौंप दिया है. एपल की तरफ से अब लगातार अपने प्रोडक्ट्स की रिपेयरिंग पर जोर दिया जा रहा है.

ऐसे वक्त पर जब एपल भारत में अपना कारोबार बढ़ा रहा है, उसमें टाटा उसका प्रमुख सहयोगी के तौर पर उभर कर सामने आयी है, जो दक्षिण भारत में पहले से ही तीन जगहों पर प्रोडक्शन में लगी हुई है. एक जगह पर तो इसके कुछ पार्ट्स भी बनाए जा रहे हैं.

टाटा संभालेगी आईफोन रिेपेयरिंग का काम

दुनिया के दूसरे स्मार्टफोन के सबसे बड़ा बाजार भारत में जिस तेजी के साथ आईफोन की बिक्री बढ़ी है, उसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि साल 2023 में 11 मिलियन फोन यहां पर बेचे गए. साल 2020 में भारतीय बाजार में जहां एपल की हिस्सेदारी महज 1 फीसदी थी, तो वहीं तीन साल बाद ये बढ़कर 7 फीसदी हो गई. हालांकि, बेसिक रिपेयर के लिए एपल का ऑफिशियल सर्विस सेंटर चालू रहेगा. ज्यादा समस्या आने की स्थिति में टाटा के कर्नाटक में बने फैसिलिटी सेंटर में आईफोन और मैकबुक को रिपेयर किया जाएगा.

साइबर मीडिया के वाइस प्रसिडेंट प्रभु राम का कहना है कि यह साझेदारी टाटा में एपल के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. ये डील भारत में रिफर्बिश्ड फोन बेचने की एक बुनियाद खड़ा सकती है, जिस तरह का मॉडल अमेरिका में है.

गौरतलब है कि टैरिफ वॉर के बाद एपल ने चीन ने अपना कारोबार भारत में शिफ्ट करने का ऐलान किया था. एपल की तरफ से कहा गया कि वो चाहते हैं कि अमेरिकी में बिकने वाले अधिकतर फोन का प्रोडक्शन भारत से हो. ऐसे में आने वाले दिनों में ये आईफोन प्रोडक्शन के एक बड़े हब के तौर पर उभरकर सामने आ सकता है.

ये भी पढ़ें: कार और होम लोन पर मिल सकती है लोगों को राहत, RBI आज दे सकता है बड़ा तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget