एक्सप्लोरर

Indian Railway: कोहरे के कारण ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को नहीं होगी कोई परेशानी! रेलवे ने किया पुख्ता इंतजाम, जानें क्या है

North Central Railway: सर्दी के सीजन की शुरुआत के साथ ही उत्तर मध्य रेलवे ने कोहरे को देखते हुए कुछ खास तैयारियां की हैं. इससे यात्रियों को ट्रैवलिंग के दौरान ट्रेन लेट होने पर परेशानी नहीं होगी.

Railway News: नवंबर का महीना खत्म होने को आ गया है और उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. दिसंबर और जनवरी में सर्दी बढ़ने (Winter Season in India) के साथ ही घना कोहरा छा जाता है. ऐसे में खराब विजिबिलिटी (Poor Visibility) के कारण रेलवे यातायात (Railway Traffic) पर बहुत बुरा असर पड़ता है. घने कोहरे कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कत होती है और ऐसे में ट्रेनें कई बार घंटों लेट होती है. इस कारण कई बार ट्रेनों को कैंसिल (Train Cancelled) करना पड़ता है. ऐसे में रेलवे को आर्थिक नुकसान तो होता ही है. इसके साथ ही यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही ट्रेनों के लेट होने से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की कई बार भारी भीड़ भी इकट्ठा हो जाती है. ऐसे में इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) ने कुछ खास तैयारियां की हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-

उत्तर मध्य रेलवे ने की ये खास तैयारियां
भारतीय रेलवे (Indian Railway) को आम लोगों की जीवन की लाइफलाइन माना जाता है. ऐसे में रेलवे भी लोगों की सुविधा के लिए लगातार नए कदम उठाता रहता है. पिछले सालों में घने कोहरे के कारण रेलवे को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. ऐसे में कोहरे के कारण होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) ने कुछ खास तैयारी की है. इससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर बैठकर ठंड में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसके बारे में रेलवे ने जानकारी शेयर की है.

ठंड में कोहरे के समय रेलवे यात्रियों को दे रहा यह फैसिलिटी-
1. अगर किसी यात्री की ट्रेन कोहरे के कारण 1 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही है तो उसे इसकी सूचना मैसेज के जरिए दी जाएगी.
2. यह मैसेज यात्री के रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाएगा.
3. ट्रेन लेट होने की स्थिति में रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने के स्टॉल को लंबे वक्त तक खोलकर रखा जाएगा. इससे यात्रियों को खाने पीने की सुविधा मिलती रहेगी.
4. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त स्टाफ और RPF की तैनाती की जाएगी.
5.  इसके साथ ही यात्रियों को समय-समय पर मैनुअल अनाउंसमेंट करके ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी.
6. इसके साथ ही रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, लाउंज में टॉयलेट और बाकी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी.

इन नंबरों पर कॉल करके ले जानकारी
आपको बता दें कि ऊपर बताए गए सभी इंतजाम के साथ ही रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए 139 नंबर भी जारी किया है. इस पर कॉल करके आप अपनी ट्रेन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा आप रेलवे में पूछताछ के लिए ऑनलाइन वेबसाइट https: //enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट करके अपने ट्रेन का स्टेटस जान सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

New Company Registration: केंद्र सरकार बनाएगी कंपनी रजिस्ट्रेशन का नया सिस्टम, वेबसाइट पर आसानी से हो जाएंगे सारे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget