एक्सप्लोरर

Housing Problems: चौंकाने वाला खुलासा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 1.65 लाख फ्लैट फंसे, लोगों का 1.18 लाख करोड़ रुपया अटका

Housing Problems: देश में फंसे कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट का 35 फीसद हिस्सा इन दो जगहों से आता है. पजेशन की डेट कई बार निकल चुकी है और रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही है. लोग किराया और ईएमआई भरकर परेशान हैं.

Housing Problems: दिल्ली-एनसीआर के विकास में नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) का बहुत बड़ा योगदान रहा है. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के इस इलाके ने दिल्ली की बढ़ती आबादी को अपने आप में समा लिया है. गौतम बुद्ध नगर जिले में पड़ने वाला यह इलाका उत्तर प्रदेश की शान है. यहां हजारों कंपनियां और लाखों लोग रहते हैं. मगर, बढ़ती आबादी को जरूरतों को पूरा करने में नोएडा-ग्रेटर नोएडा पिछड़ते दिख रहे हैं. यहां घर खरीदने वाले उसका पजेशन मिलने का अभी भी इंतजार कर रहे हैं. देश में फंसे कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट (Housing Project) का 35 फीसद हिस्सा इन दो जगहों से आता है. यहां करीब 1.65 लाख फ्लैट फंसे हुए हैं और लोगों का 1.18 लाख करोड़ रुपया अटक गया है.

घर खरीदने वालों की समस्याओं पर जारी हुआ श्वेत पत्र

घर खरीदने वालों की समस्याओं पर जारी हुए एक श्वेत पत्र से खुलासा हुआ कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगभग एक लाख लोग फ्लैट के रजिस्टर होने का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही 60 हजार लोग पजेशन डेट निकल जाने के बाद भी फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हैं. यह जानकारी नोएडा डायलॉग और नमो सेवा केंद्र द्वारा जारी श्वेत पत्र में दी गई है. 

किराये और ईएमआई का दोहरा बोझ झेल रहे लोग 

उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस समय 1.65 लाख फ्लैट फंसे हुए हैं. यह देश में कुल फंसे घरों का 35 फीसद हिस्सा है. इनमें लोगों का 1.18 लाख करोड़ रुपया अटका हुआ है. अपना घर मिलने के लिए लोगों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है. पजेशन की डेट कई बार निकल चुकी है और रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही है. इससे लोगों पर किराये और ईएमआई का दोहरा बोझ पड़ रहा है. प्रॉपर्टी विशेषज्ञ नोएडा को फंसे हुए घरों के मामले में सबसे दयनीय शहर बताते हैं. 

50 फीसद प्रोजेक्ट 3 साल से भी ज्यादा समय से फंसे हैं

यह जानकारी देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि हमें जल्द से जल्द इन समस्याओं पर ध्यान देना होगा. केंद्र और यूपी सरकार को इस समस्या का समाधान जल्द निकालने की आवश्यकता है. लोगों में काफी गुस्सा है. यूपी रेरा रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से अब तक गौतम बुद्ध नगर में 850 रिहायशी प्रोजेक्ट लांच हो चुके हैं. इनमें से 90 फीसद नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी के दायरे में आते हैं. इनमें से लगभग 50 फीसद प्रोजेक्ट तीन साल से भी ज्यादा समय से फंसे हैं. रेरा पोर्टल पर इस संबंध में लगभग 27,992 शिकायतें की जा चुकी हैं.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Dharavi Redevelopment: मुंबई में धारावी रीडेवपलेपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर अडानी ग्रुप पर लगे आरोप, कॉन्ट्रेक्ट कैंसिल करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget