एक्सप्लोरर

Sugar Export Ban: मिठास की महंगाई... अगर भारत ने उठाया ये कदम तो बिगड़ जाएगा पूरी दुनिया का स्वाद!

Sugar Export Update: भारत चीनी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है. ऐसे में अगर भारत निर्यात पर पाबंदी लगाता है तो उसका असर पूरी दुनिया में होगा. हालांकि अभी इन आशंकाओं को सरकार ने खारिज किया है...

देश में खुदरा महंगाई एक बार फिर से सिर उठा रही है. इस साल मई में महंगाई लंबे समय बाद 5 फीसदी से नीचे आई थी, लेकिन उसके बाद तेजी का दौर वापस लौट आया है. इसके कारण सरकार कई नीतिगत कदम उठा रही है, जिनमें आयात-निर्यात पर पाबंदियां भी शामिल हैं. पिछले एक महीने के दौरान सरकार ने कई कमॉडिटीज के आयात-निर्यात पर नीतियों में बदलाव किया है. हालांकि अभी चीनी को लेकर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है और निर्यात पर पाबंदी के बारे में चल रही खबरों को लेकर भी स्थिति को साफ किया है.

अभी नहीं हुआ है कोई फैसला

सरकार का साफ कहना है कि फिलहाल चीनी के निर्यात पर पाबंदी लगाने को लेकर न तो कोई फैसला हुआ है और न ही इस बारे में कोई विचार चल रहा है. सरकार का कहना है कि जब तक देश में गन्ना उत्पादन के ठोस अनुमान सामने नहीं आ जाते हैं, तब तक 2023-24 सीजन के लिए चीनी के निर्यात पर पाबंदी लगाने के बारे में कोई फैसला नहीं होने वाला है.

चल रही थीं प्रतिबंध की खबरें

सरकार के द्वारा इस मुद्दे पर स्थिति साफ करना इस लिहाज से अहम हो जाता है क्योंकि चीनी के निर्यात पर पाबंदी लगाने की खबरें चल रही थीं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस सप्ताह एक रिपोर्ट चलाई थी कि सरकार चीनी के निर्यात पर बैन लगाने जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया था कि अक्टूबर से शुरू हो रहे नए सीजन में चीनी मिलों को चीनी का निर्यात करने से रोका जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो 7 साल में पहली बार भारत चीनी के निर्यात पर रोक लगाएगा. रॉयटर्स का कहना था कि बारिश के कारण गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है और इसी कारण निर्यात पर रोक लगाई जा सकती है.

ये हैं सरकार की प्राथमिकताएं

सरकार के ताजे अपडेट से फिलहाल चीनी के निर्यात पर रोक की आशंकाएं कम हुई हैं. इस बारे में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने एक बयान जारी कर कहा था कि सरकार की प्राथमिकता घरेलू खपत, इथेनॉल के उत्पादन और सुरक्षित भंडार के लिए चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. 2023-24 सीजन के लिए 60 लाख टन चीनी का सुरक्षित भंडार बनाया जाना है.

इस कारण भारत की भूमिका अहम

चीनी के वैश्विक बाजार की बाजार की बात करें तो भारत अभी दुनिया में इसका दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है. इसका मतलब हुआ कि अगर भारत चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगाता है तो पूरी दुनिया के लिए मिठास की महंगाई बढ़ जाएगी और हर किसी का स्वाद बिगड़ जाएगा. चालू सीजन यानी 2022-23 में सरकार ने चीनी के निर्यात पर सीमित पाबंदी लगाई थी. इस सीजन के लिए सरकार ने मिलों को 61 लाख टन चीनी के निर्यात की मंजूरी दी थी, जो इससे एक सीजन  पहले यानी 2021-22 में 1.11 करोड़ टन था.

ये भी पढ़ें: नासा के मिशन से हजार गुना सस्ता... भारत के चंद्रयान से सीख लीजिए ये गूढ़ वित्तीय ज्ञान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget