एक्सप्लोरर

RBI नेे नहीं घटाया रेपो रेट, अब खुदरा महंगाई बढ़ेगी, विकास दर 6.7% का अनुमान

समिति का अनुमान है कि खुदरा महंगाई दर में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है और ये 4.3 से 4.7 फीसदी के बीच रह सकती है. महंगाई दर के अनुमान में बढ़ोतरी की बड़ी वजह केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से आवास भत्ते में की गयी बढ़ोतरी है.

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला किया है. नीतिगत ब्याज दर वो दर है जिसपर रिजर्व बैंक बहुत ही थोड़े समय के लिए बैंकों को कर्ज मुहैया कराता है.

इस बीच, समिति का अनुमान है कि खुदरा महंगाई दर में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है और ये 4.3 से 4.7 फीसदी के बीच रह सकती है. महंगाई दर के अनुमान में बढ़ोतरी की बड़ी वजह केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से आवास भत्ते में की गयी बढ़ोतरी है. बहरहाल, अच्छी खबर ये है कि समिति ने चालू कारोबारी साल यानी 2017-18 के लिए 6.7 फीसदी के विकास दर के अनुमान को बरकरार रखा है. साथ ही उसका ये संकेत भी दिए हैं कि आगे विकास दर में और बढ़ोतरी हो सकती है.

क्यों नहीं घटी नीतिगत ब्याज दर

खुदरा महगाई दर नीतिगत ब्याज दर में बदलाव के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होती है. अक्टूबर के महीने में खुदरा महंगाई दर 3.58 फीसदी पर पहुंची जो सात महीने का सबसे ऊंचा स्तर है. समिति कह रही है कि नवंबर के महीने में खाने-पीने के सामान के साथ ईंधन के दाम में बढोतरी देखने को मिली. इसमें और भी बढ़ोतरी के आसार हैं. दूसरी ओऱ महंगाई की संभावनाओं में कमी नहीं दिखती.

किसानों के लिए कर्ज माफी,  पेट्रोल-डीजल पर एक्साइझ ड्यूटी में कमी और दो सौ से भी ज्यादा सामान पर जीएसटी दर में कमी से सरकारी खजाने के घाटे पर असर पड़ सकता है. इन सब से भी महंगाई दर प्रभावित होगी. वैश्विक घटनाओं की बात करें तो विकसित देशों में मौद्रिक नीति की मौजूदा स्थिति और अमेरिका में वित्तीय प्रसार भी यहां महंगाई बढ़ा सकती है. इन सारे तथ्यें को ध्यान में रखते हुए ही मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत ब्याज दर को मौजूदा स्तर यानी 6 फीसदी के स्तर पर बनाए रखने का फैसला किया. हालांकि समिति में ये फैसला एक मत से नहीं हुआ. एक सदस्य ने चौथाई फीसदी की कमी की वकालत खी थी

विकास की बेहतर संभावनाएं

समिति ने विकास की बेहतर संभावनाओं का भी जिक्र किया है. पूंजी बाजार में पैसा जुटाने में तेजी आय़ी है. इससे नयी परियोजनाओं को बल मिलेगा, सात ही मांग भी बढ़ेगी. कारोबारी सुगमता में रैकिंग सुधरने से देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढने के आसार हैं. दिवालिया कानून भी उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगा. हालांकि समिति की राय है कि इन कारकों को और बल मिल सकता है, यदि नीतिगत ब्याज दर में किए गए पहले के बदलाव का पूरा-पूरा फायदा बैंक कर्ज लेने वालों को देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget