एक्सप्लोरर

Nitin Gadkari: केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी एक बार फिर बोले- 2024 से पहले अमेरिका से भी बेहतर होंगी भारत की सड़कें

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, देश में सड़कों के बुनियादी ढांचे का तेजी से काम हो रहा है, "हमने तय किया है कि 2024 के अंत तक भारत की सड़कें अमेरिका से बेहतर हों.

Nitin Gadkari Indian Roads Better Than US : केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari) ने एक बार फिर भारत की सड़कों की तुलना अमेरिका से की है. उन्होंने कहा कि 2024 तक देश की सड़कें अमेरिका से बेहतर होंगी. मंत्री गडकरी के इस बयान की चौतरफा चर्चा हो रही है कि, भारत की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर कब तक होगी. 

क्या बोले गडकरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 29 दिसंबर 2022 को गोवा में जुआरी नदी पर एक पुल के पहले चरण का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में 2024 तक देश की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर होंगी. पुल के उद्घाटन आयोजन में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक भी शामिल थे.

2024 तक सड़कें होंगी बेहतरीन 

मंत्री गडकरी ने कहा कि अब देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर (Road Infrastructure) तेजी से बढ़ रहा है. हमने पहले ही तय कर लिया था कि देश में 2024 से पहले अमेरिका से बेहतर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगे. उन्होंने अपने रहते देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो भी काम किया है, उसकी बात अक्सर करते हैं. इससे भी ज्यादा चर्चा मीडिया में उनके बयानों की होती है.

सदन में भी कही यही बात 

इससे पहले मंत्री गडकरी मार्च 2022 में भी लोकसभा में यही बात कही थी. उन्होंने तब एक सांसद के सवाल का जवाब देते हुए ये बात कही थी.  तब उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ.केनेडी के कथन का हवाला देते हुए कहा था, ‘अमेरिका अमीर है इसलिए उसकी सड़कें अच्छी हैं, बल्कि अमेरिका में सड़कें अच्छी हैं इसलिए वह अमीर देश है.’उस समय गडकरी ने कहा था कि भारत को समृद्ध बनाने के लिए वह सुनिश्चित करेंगे कि दिसंबर 2024 से पहले भारत का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर बिलकुल अमेरिका जैसा हो. गडकरी कई मौकों पर उनके कार्यकाल के तहत बनाए जा रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का जिक्र कर चुके हैं. 

गोवा की ताकत उसके बंदरगाह

मंत्री गडकरी के संबोधन में कहा कि इस महीने की शुरुआत में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के चालू होने से गोवा देश में नंबर एक राज्य बनने जा रहा है. गोवा की ताकत उसके बंदरगाहों में है और योजना बंदरगाहों को हवाई अड्डे के साथ जल टैक्सी से जोड़ने की थी. इस तरह की परियोजना से गोवा को प्रदूषण से बचाया जा सकता था. राज्य को जल और वायु प्रदूषण की तरह ध्वनि प्रदूषण पर भी ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ें - Gold Import Duty: भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना आयात करने वाला देश, जानिए क्या है सरकार का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
RBI Guideline: 730 से कम हुआ सिबिल स्कोर तो 2027 से नहीं मिलेगा होम या कार लोन, क्या नियमों में हुआ बदलाव?
730 से कम हुआ सिबिल स्कोर तो 2027 से नहीं मिलेगा होम या कार लोन, क्या नियमों में हुआ बदलाव?
Finance Tips: 30000 की सैलरी में कैसे मैनेज होगा होम लोन और कार लोन, समझें पूरा गणित
Finance Tips: 30000 की सैलरी में कैसे मैनेज होगा होम लोन और कार लोन, समझें पूरा गणित
Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा
Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
Embed widget