एक्सप्लोरर

Nirmala Sitharaman: हर चौथा देश इस साल हो जाएगा और गरीब, निर्मला सीतारमण बोलीं 4 ट्रिलियन डॉलर की है सख्त जरूरत

Sustainable Development Goals: वित्त मंत्री ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट चिंताजनक है. हमें हाशिए पर खड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना होगा.

Sustainable Development Goals: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि हमें मिलकर गरीबों के उत्थान के लिए काम करना होगा. हाशिए पर जा चुके लोगों को विकास की इस यात्रा में शामिल करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने शनिवार को वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट (Voice of Global South Summit) को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि पैसों की कमी से विकासशील देशों के आगे बढ़ने में रुकावट आ रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने के लिए 4 ट्रिलियन डॉलर की सख्त जरूरत है. 

हर चौथा विकासशील देश कोविड से पहले की स्थिति में पहुंच जाएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्ल्ड बैंक (World Bank) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हर चार में से एक विकासशील देश इस साल के अंत तक और गरीब हो जाएगा. ये देश कोविड महामारी से पहले की स्थिति में पहुंच सकते हैं. इन देशों में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल हासिल करना बहुत कठिन काम होता जा रहा है. कुछ पैमानों पर तो यह देश आगे जाने के बजाय पीछे की ओर बढ़ रहे हैं. अगर हमें स्थिति को संभालना है तो 4 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने पड़ेंगे. दुनिया में चल रहे कई संकट इस स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं. 

बुरी तरह प्रभावित हुए हैं विकास और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम 

निर्मला सीतारमण ने अपने संबोधन में कहा कि विकास और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. भारत ने जी20 की अध्यक्षता के दौरान भी यह मसले उठाए थे. वित्तीय मदद जुटाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकास की मदद से कई समस्यायों से पार पाई जा सकती है. हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में आर्थिक अवसर उपलब्ध करा सकते हैं. हमें लोगों को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां बनानी पड़ेंगी. उन्हें विकास की यात्रा में शामिल करना होगा. 

डेवलपमेंट बैंकों को और ज्यादा जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी 

वित्त मंत्री ने कहा कि डेवलपमेंट बैंकों को भी अपनी जिम्मेदारी बढ़ानी होगी. विकासशील देशों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए इन बैंकों की अहम भूमिका है. देश में आर्थिक सुधार लागू करके हम इन बैंकों से ज्यादा से ज्यादा मदद हासिल कर सकते हैं. साथ ही हमें पैसा जुटाने के अन्य साधन भी तलाशने होंगे. लो इनकम कंट्री हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. हालांकि, मिडिल इनकम कंट्री भी पर्यावरण बदलावों से जूझ रही हैं. ऐसे में उनकी मदद भी की जानी चाहिए. इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर को भी आगे आना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें 

Mastercard: छंटनी की रेस में कूदा मास्टरकार्ड, दुनियाभर में नौकरी से निकाले जाएंगे कर्मचारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget