एक्सप्लोरर

निर्मला सीतारमण बोलीं-कोरोना आपदा है 'एक्ट ऑफ गॉड' जिससे सिकुड़ेगी अर्थव्यवस्था, लोगों ने कर दिया ट्रोल

कल कोरोना महामारी को एक्ट ऑफ गॉड बताने पर वित्त मंत्री ट्विटर पर ट्रोल हो गईं. लोगों ने अपने रिएक्शन्स में कहा कि अगर सब भगवान की माया है तो सरकार की जरूरत ही क्या है.

नई दिल्लीः कल जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस की आपदा को 'एक्ट ऑफ गॉड' यानी ईश्वर का कृत्य बताया है और कहा है कि इसके चलते भारत की अर्थव्यवस्था और सिकुड़ सकती है. कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में गिरावट आ सकती है. हालांकि इसके बाद वित्त मंत्री लोगों के निशाने पर भी आ गई.

जीएसटी काउंसिल की बैठक में राज्यों को दो विकल्प दिए गए वित्त मंत्री ने कहा कि पांच घंटे चली जीएसटी परिषद की बैठक में राज्यों को क्षतिपूर्ति के दो विकल्पों पर चर्चा की गयी है. वित्त मंत्री ने राज्यों को जो विकल्प प्रदान किए हैं उसके तहत केंद्र ने पहला विकल्प दिया है कि आरबीआई के परामर्श से राज्यों को एक विशेष उधारी मार्ग प्रदान किया जा सकेगा और राज्यों को उचित ब्याज दर पर 97,000 करोड़ रुपये प्रदान कर सकता है. पैसा सेस के कलेक्शन से पांच साल बाद चुकाने की सुविधा दी जा सकती है.

दूसरे विकल्प के तौर पर केंद्र सरकार ने कहा है कि इस साल पूरे जीएसटी मुआवजे के अंतर को आरबीआई से सलाह लेने के बाद उधार के जरिए पूरा किया जा सकता है.

राज्यों को विकल्पों पर सात दिनों का समय कल की बैठक के बाद केंद्र की तरफ से राज्यों को लिस्टेड ऑप्शंस पर अपने विचारों के साथ सामने आने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है. जिन विकल्पों पर चर्चा हुई, वे केवल चालू वित्त वर्ष के लिये हैं, जीएसटी परिषद अगले साल अप्रैल में एक बार फिर मामले पर विचार करेगी.

क्या है इन विकल्पों का अर्थ जो विकल्प दिए गए हैं उसमें पहले ऑप्शन में केंद्र खुद उधार लेकर राज्यों को मुआवजा देने पर चर्चा कर रहा है. वहीं दूसरे विकल्प के तौर पर राज्यों को आरबीआई से सीधे उधार लेने की बात कही गई है. हालांकि राज्य अब चाहते हैं कि केंद्र सरकार मार्केट से कर्ज ले और जीएसटी में उसके हिस्से की कमी की भरपाई इससे करे. उनका कहना है कि वे भी कर्ज ले सकते हैं लेकिन केंद्र सरकार को इसकी गारंटी देनी होगी.

कोरोना को एक्ट ऑफ गॉड बताने पर ट्विटर पर वित्त मंत्री हुईं ट्रोल-ऐसे आए रिएक्शन्स वहीं कल कोरोना महामारी को एक्ट ऑफ गॉड बताने पर वित्त मंत्री ट्विटर पर ट्रोल हो गईं. लोगों ने अपने रिएक्शन्स में कहा कि अगर सब भगवान की माया है तो सरकार की जरूरत ही क्या है. इस तरह के कई रिएक्शन्स ट्विटर पर देखे गए जिनमें लगभग सभी वित्त मंत्री को ट्रोल कर रहे थे.

चालू वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी कल जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में जीएसटी कलेक्शन में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी रही, इसमें से केवल 97,000 करोड़ रुपये की कमी का कारण जीएसटी क्रियान्वयन है. बाकी कमी का कारण कोरोना वायरस महामारी है. राजस्व सचिव ने भी जानकारी दी कि कोविड-19 महामारी के कारण जीएसटी कलेक्शन पर बहुत बुरा असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें केंद्र सरकार ने कहा- वित्त वर्ष 2020-21 में GST कलेक्शन में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी रही जीएसटी देनदारी अदा करने में देरी हुई तो 1 सितंबर से लगेगा 18 फीसदी ब्याज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget