एक्सप्लोरर

वित्त मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब, कहा-Write off और कर्ज माफी के बीच के अंतर को समझें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए पूरी तरह साफ किया है कि देश के शीर्ष 50 विलफुल डिफॉल्टर्स का कर्ज माफ नहीं किया गया है.

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष ने देश के टॉप 50 विलफुल डिफॉल्टर्स के कर्ज को बट्टे खाते में डालने के मुद्दे पर केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को घेरा था. वित्त मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए राहुल गांधी को जवाब दिया है और पूरी तरह साफ किया है कि इन विलफुल डिफॉल्टर्स का कर्ज माफ नहीं किया गया है और इस बारे में उन्हें अपनी समझ को और बढ़ाना चाहिए.

वित्त मंत्री ने कहा है कि बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने वालों के बकाये को बट्टे खाते में डाले जाने के मुद्दे पर कांग्रेस बिना किसी आधार के तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रही है. कांग्रेस को लोन के राइट ऑफ और कर्ज माफी के बीच के अंतर को जानना चाहिए और बिना जानकारी के गलत बयानी नहीं करनी चाहिए.

वित्त मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब, कहा-Write off और कर्ज माफी के बीच के अंतर को समझें

राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार करते हुये वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जानबूझकर बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने वाले जितने भी डिफॉल्टर हैं उन सभी को कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय में ‘फोन बैंकिंग’ का फायदा मिला था, जबकि मोदी सरकार बकाये की वसूली के लिये उनकी धरपकड़ में लगी है.

वित्त मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब, कहा-Write off और कर्ज माफी के बीच के अंतर को समझें

निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुये यह बात भी कही कि ये मोदी सरकार ही है जो इन विलफुल डिफॉल्टर्स से बकाया निकालने में लगी है, सरकार ने 9967 रिकवरी सूट्स फाइल किए हैं, 3515 एफआईआर दर्ज की हैं. फ्यूजिटिव एमेंडमेंट एक्ट के तहत सरकार कार्रवाई कर रही है.

सीतारमण ने आगे के ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. वह कांग्रेस के मूल चरित्र की तरह बिना किसी संदर्भ के तथ्यों को सनसनी बनाकर पेश कर रहे हैं.

क्या है मामला दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक आरटीआई में भारतीय रिजर्व बैंक के विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने संसद में सरकार से बैंक घोटालेबाजों के नाम पूछे थे लेकिन इनके नाम छिपाए गए हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया था कि-संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चूककर्ताओं के नाम बताइए. वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया. अब रिजर्व बैंक ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित बीजेपी के कई 'मित्रों' के नाम इस लिस्ट में डाले गए हैं.

ये भी पढ़ें

अमेरिका की जीडीपी पहली तिमाही में 4.8 फीसदी घटी, 10 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget